Khairthal News: दोस्तों के साथ दारू पार्टी युवक को पड़ी भारी! छोटे विवाद के चलते कर दिया ये कांड

Rajasthan News: राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले से बड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां पर दोस्तों की शराब पार्टी ने ऐसा मोड़ लिया कि थोड़ी देर में सारे इलाके में मातम सा पसर गया. पढ़ें पूरी खबर…

Khairthal News: दोस्तों के साथ दारू पार्टी युवक को पड़ी भारी! छोटे विवाद के चलते कर दिया ये कांड
Image Credit: khairthal murder

Khairthal News: राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले के टपूकड़ा थाना अंतर्गत एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है. दांगनहेड़ी गांव निवासी सोनू शर्मा की हत्या ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर लिया है. वहीं नामजद आरोपी होने के बाद गिरफ्तारी नहीं होने से हजारों की तादाद में परिजन टपूकड़ा थाने पहुंच गए और थाने का घेराव करते हुए आसपास के बाजार बंद करवा दिए.

टीम के साथ पहुंचे पुलिस अधीक्षक
घटना की सूचना के बाद भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई. मृतक के भाई महेंद्र शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 अगस्त की रात उसे सूचना लगी कि उसका भाई सोनू पास के एक खाली प्लॉट में घायल अवस्था मे पड़ा हुआ है, मौके पर जाकर देखा तो आरोपी जैला के कपड़े खून से सने हुए थे और उसका टेंपो घटनास्थल पर खड़ा था. शक होने पर महेंद्र और बलजीत जब उस प्लॉट पर पहुंचे, तो उन्होंने सोनू को खून से लथपथ और गंभीर चोटों के साथ पड़ा पाया.

Add Zee News as a Preferred Source

डॉक्टरों ने मृत किया घोषित
तुरंत घायल सोनू को टपूकड़ा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया. लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. महेंद्र की रिपोर्ट पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि अभी की जांच में मामला शराब के नशे में हुए आपसी विवाद का प्रतीत होता है. सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर तलाश शुरू कर दी गई है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author