Rajasthan Crime: झुंझुनूं जिले के चिड़ावा में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपने बेटे के प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने की कोशिश की. अस्पताल में बुजुर्ग को उनकी बेटी लेकर पहुंची और उसने ही इस झकझोर देने वाले घटनाक्रम की जानकारी भी दी.
Trending Photos

Rajasthan Crime: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में चिड़ावा में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. जहां उप जिला अस्पताल में शाम को एक बुजुर्ग व्यक्ति को लाया गया. जिन्होंने कीटनाशक का सेवन कर लिया था. उप जिला अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने बुजुर्ग का उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें झुंझुनू रेफर कर दिया गया.
जानकारी के अनुसार कलयुगी बेटे की ज्यादतियों से तंग आकर बाप ने अपनी जान देने की कोशिश में यह कदम उठाया. अस्पताल में बुजुर्ग को उनकी बेटी लेकर पहुंची और उसने ही इस झकझोर देने वाले घटनाक्रम की जानकारी भी दी. मोई निवासी मनोज देवी ने बताया कि उसके पिता कुरड़ाराम अरड़ावता गांव के रहने वाले हैं और एक किसान हैं.
खेती के माध्यम से ही उन्होंने अपने परिवार का भरण पोषण किया. मगर अब उम्र ज्यादा हो गई है, तो बेटे और उसके परिवार पर निर्भर हो गए हैं. मनोज देवी ने बताया कि उनका भाई राजेश पुत्र कुरड़ाराम विगत 10 वर्षों से अपने माता-पिता के साथ बदसलूकी कर रहा है. मनोज देवी के बताए अनुसार कलयुगी बेटे ने मां-बाप का जीना दूभर कर रखा है.
यहां तक की भीषण गर्मी में उनके कमरे के लाइट पंखे भी बंद कर दिए जाते हैं. औलाद को जीवन देने वाले माता-पिता को अपने ही घर में खाना भी नसीब नहीं है. घटना की जानकारी देते हुए मनोज देवी ने बताया कि आज ही दिन में उनके भाई राजेश ने माता-पिता के पीने के पानी पर भी ताला लगा दिया. लगातार प्रताड़ना से तंग आ कर कुरड़ाराम ने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया.
यह भी पढ़ें-भीलवाड़ा ट्रिपल मर्डर केस में आ सकता है ट्विस्ट, आरोपी दीपक लगातार पुलिस को कर रहा गुमराह
Disclaimer: जीवन अनमोल है. जी भरकर जिएं. इसका पूरी तरह सम्मान करें. हर पल का आनंद लें. किसी बात-विषय-घटना के कारण व्यथित हों तो जीवन से हार मारने की कोई जरूरत नहीं. अच्छे और बुरे दौर आते-जाते रहते हैं. लेकिन कभी जब किसी कारण गहन हताशा, निराशा, डिप्रेशन महसूस करें तो सरकार द्वारा प्रदत्त हेल्पलाइन नंबर 9152987821 पर संपर्क करें.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!