
Rajasthan Crime: राजस्थान के जयपुर में एक युवक के साथ शादी के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है. जहां लाखों की नगदी और गहने लेकर फरार हो गई. पीड़ित युवक ने न्यायालय में शिकायत दार्ज कर इस पूरे षड्यंत्र का खुलासा किया है. परिवादी के अनुसार उसकी शादी 7 दिसंबर 2024 को सवाई माधोपुर निवासी मनीषा से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी.
यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 2 और 3 अप्रैल को इन जिलों में होगी झमाझम बारिश
शादी के कुछ समय बाद तक मनीषा का व्यवहार सामान्य रहा, लेकिन जैसे-जैसे समय बितता गया वैसे-वैसे धीरे-धीरे उसकी नीयत परिवादी और उसकी विधवा मां के गहनों और नकदी पर आ गई. महिला महंगे होटलों में जाने लगी, गिफ्ट्स की मांग करने लगी और जब उसे मना किया जाता, तो क्लेश करती थी. 22 दिसंबर 2024 को मनीषा ने अपनी बहन के घर जाने का मन बनाया. इसी बहाने वह अपने भाई और बहनोई को घर बुलाई.
जब पति अपने काम में व्यस्त था, तब इस दौरान मनीषा और उसके परिजनों ने पति की मां को बातों में उलझाकर अलमारी की चाबी चुरा ली और घर में रखे लाखों के गहने और नकदी चुरा लिए. इसके बाद 24 मार्च को मनीषा रातों-रात घर से एक कार लेकर फरार हो गई. उसने अपने साथ हाथ की घड़ी, चांदी की पायजेब, सोने की बिछिया, चांदी के कड़े और अन्य गहनों के साथ कुल 36.50 लाख रुपये की नगदी भी ले गई.
पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि जब उसने इस धोखाधड़ी का विरोध किया और अपनी पत्नी से संपर्क करने की कोशिश की, तो वो खुद को निर्दोष दिखाने के लिए दहेज उत्पीड़न की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी. पुलिस इस केस की भी जांच कर रही है. इस पूरे घटना के बाद जब पीड़ित पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने गया, तो पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज नहीं की.
इसके बाद उसने DCP कार्यालय में भी शिकायत दी, लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. पुलिस की उदासीनता के चलते पीड़ित को अंत में कोर्ट जाना पड़ा. कोर्ट से मामला पुलिस के पास पहुंचा जिसके बाद पुलिस ने चोरी, ठगी समेत अन्य धाराओं में महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है. मनीषा के साथ ही परिवार के कुछ लोग भी नामजद हैं.