Rajasthan Crime: जयपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. इस घटना की खबर लोगों को लगते ही उनके होश उड़ गए. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. दरअसल ये मामला जयपुर के मुरलीपुरा थाना इलाके की है. जहां एक बेटे ने पिता की हत्या कर दी.
Trending Photos

Rajasthan Crime: राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. इस घटना की खबर लोगों को लगते ही उनके होश उड़ गए. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. दरअसल ये मामला जयपुर के मुरलीपुरा थाना इलाके की है.
जहां एक बेटे ने गुस्से में आकर अपना दिमागी संतुलन खो दिया और अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया. बेटे ने पिता के गले पर कैंची से वार करके बेरहमी से हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची. साथ ही FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया.
ठीक इसी तरह का एक मामला कुछ महीनों महले डूंगरपुर जिले से सामने आया था. जहां पर एक पिता ने अपने बेटे की हत्या कर बाद में खुद फांसी लगाकर जान दे दी. सालेडी फला गांव के निवासी गौतम बरंडा ने रिपोर्ट दी कि उसके चार बेटे हैं, जिनके नाम लक्ष्मण, काऊडा, हाजा और धुला है, जो कि अपने अलग-अलग घर में रहते हैं. बेटे हाजा की पत्नी का नसबंदी का ऑपरेशन होने से वह पीहर गई हुई थी.
हाजा के घर पर हाजा उसकी दो बेटियां और एक बेटा था. सुबह उसके बड़े बेटे लक्ष्मण की पत्नी का फोन आया कि हाजा के घर से चिल्लाने की आवाज आ रही हैं, जिसपर सभी लोग हाजा के घर पहुंचे. जहां पर खाट पर हाजा के 6 साल के बेटे पियूष का शव पड़ा हुआ था. हाजा बरंडा (42) ने अपने बेटे पीयूष की गला घोंटकर हत्या कर दी. उसके बाद खुद पेड़ में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली.