छत पर चढ़ के युवक ने पहले छिड़का पेट्रोल फिर... नजारा देख घर वाले रह गए दंग

Rajasthan Crime: जयपुर जिले में भांकरोटा थाना इलाके में शनिवार रात एक युवक ने अपार्टमेंट की 9वीं मंजिल पर जाकर खुद पर पेट्रोल छिड़क आग लगा नीचे कूद आत्महत्या कर ली.

छत पर चढ़ के युवक ने पहले छिड़का पेट्रोल फिर... नजारा देख घर वाले रह गए दंग
Image Credit: Rajasthan Crime

Rajasthan Crime: राजस्थान के जयपुर जिले में भांकरोटा थाना इलाके में शनिवार रात एक युवक ने अपार्टमेंट की 9वीं मंजिल पर जाकर खुद पर पेट्रोल छिड़क आग लगा नीचे कूद आत्महत्या कर ली. मृतक के परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने शव को बगरू सीएससी में रखवाया. जहां आज शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द किया गया.

वहीं आज सुबह जब मृतक के मामा ने मृतक का मोबाइल फोन देखा, तो उसमें सुसाइड नोट और कुछ चैट पाई गई. इसके बाद युवक द्वारा आत्महत्या करने के पीछे का कारण सामने आया. जिसे लेकर मृतक के परिजनों द्वारा भांकरोटा थाने में अलग से FIR दर्ज करवाई जाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source

भांकरोटा थाना इलाके में जयसिंहपुरा गांव स्थित एक अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर रहने वाले वाला आदित्य शर्मा एक निजी कंपनी में सेल्स डिपार्टमेंट में काम किया करता था. शनिवार को ऑफिस से घर आने के बाद आदित्य ने अपने बाइक में से एक बोतल में पेट्रोल भरा और फिर अपार्टमेंट की 9वी मंजिल स्थित छत पर चला गया.

जहां खुद पर पेट्रोल छिड़क पहले आग लगाई और फिर छत से नीचे छलांग लगा दी. शनिवार रात 9:30 बजे घटनाक्रम हुआ. इसके बाद अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने फोन कर पुलिस को हादसे की जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त के लिए अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों से जानकारी जुटाई.

तभी मृतक के पिता जो घर में पूजा कर रहे थे. जब पुलिस उनके पास पहुंची और उन्हें घटनास्थल पर लेकर पहुंची तब उन्होंने शव को देख शिनाख्त की. मृतक जब ऑफिस से घर आया तब उसका छोटा भाई अपने दोस्तों के पास गया हुआ था और उसकी मां एक धार्मिक यात्रा से वापस घर लौट रही थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

अचानक हुए घटनाक्रम के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम भी रविवार सुबह घटनास्थल पर पहुंची और मौके से साक्ष्य जुटाए. इसी दौरान मृतक के मामा ने जब मृतक का मोबाइल फोन चेक किया, तो उसमें एक सुसाइड नोट और कुछ चैट पाई गई.

सुसाइड नोट में मृतक द्वारा बिटकॉइन में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दे उसके दो बैंक खातों में जमा सारी धनराशि साइबर ठगों द्वारा ठगने की बात लिखी गई है. इसके साथ ही कुछ चैट्स भी इस संबंध में पाई गई है.

फिलहाल जांच के लिए पुलिस ने मृतक का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया है. बताया जा रहा है कि अभी 2 दिन पहले ही मृतक की सैलरी आई थी और शनिवार को उसको साइबर ठगों ने अपना शिकार बना लिया. जिसके चलते मृतक अवसाद में आ गया और उसने यह कदम उठाया.

साइबर ठगी का शिकार होने पर युवक द्वारा आत्महत्या की गई या आत्महत्या करने के पीछे के कारण कुछ और हैं. इसको लेकर फिलहाल पुलिस जांच कर रही है. वहीं साइबर ठगी के संबंध में मृतक के परिजनों द्वारा थाने में अलग से मामला दर्ज करवाया जाएगा, जिसकी जांच होने पर ही तमाम तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.