राजस्थान में 36 साल का रिकॉर्ड टूटा! राज्य के बांध हुए लबालब, जानें पूरी रिपोर्ट

Rajasthan News: राजस्थान में पहली बार बांधों में पानी का स्तर 90% तक पहुंचा है. WRD के 36 साल के आंकड़ों के अनुसार यह अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. इस बार 23 मेजर बांधों में 94% पानी भरा गया है, जबकि 2009 में सिर्फ 39% पानी दर्ज हुआ था.

राजस्थान में 36 साल का रिकॉर्ड टूटा! राज्य के बांध हुए लबालब, जानें पूरी रिपोर्ट
Image Credit: jaipur dams water level report

Jaipur News: राजस्थान में पहली बार मरुधरा के बांधों में पानी का आंकडा 90% तक पहुंचा है. राजस्थान के बांधों ने अबके मानसून इतिहास बनाया है. WRD के आंकड़ों में सबसे ज्यादा पानी इसी साल दर्ज हुआ है. आखिरकार मरुभूमि में मूसलाधार बारिश के बाद कैसे बदला बांधों का इतिहास.

मरुधरा हुई पानी-पानी
मरुधरा में मूसलाधार बारिश ने बांधों का इतिहास बदल दिया.राजस्थान में पहली बार ऐसा हुआ है, जब बांधों में पानी 90% तक पहुंच गया है. इससे पहले आखिर साल 87 प्रतिशत पानी की मात्रा दर्ज की गई थी. जल संसाधन विभाग के 36 साल के आंकड़ों के मुताबिक बांधों में पानी की मात्रा इतिहास में इसी साल सबसे ज्यादा दर्ज की गई है. सबसे कम पानी 2009 में महज 39 प्रतिशत ही था. बांधों की क्षमता के मुताबिक अबकी बार सबसे ज्यादा ज्यादा पानी की आवक दर्ज की गई है. वहीं राजस्थान के मेजर 23 बांधों में अब तक 94% पानी का स्टोरेज हुआ है. 1990 से 2025 तक बांधों में सबसे ज्यादा पानी का आंकड़ा इसी साल दर्ज हुआ है.

Add Zee News as a Preferred Source

टॉप 5 साल जब बांधों में सबसे ज्यादा पानी
साल .........पानी का %
2025......... 90%
2024.........87.16%
1994........ 85.76%
2019........ 84.95%
2016........ 84.35%

वो 5 साल जब बांधों में सबसे कम पानी
साल ........ पानी का %
2002........ 30.87%
2009........ 39.42%
2000........ 47.26%
1999........ 49.01%
2010........ 51.36%

7 बार आंकड़ा 80 प्रतिशत के पार
राजस्थान में 693 बांध है, जो सिर्फ 10 प्रतिशत ही खाली है. सबसे ज्यादा बांसवाड़ा, कोटा संभाग में 97% पानी, जयपुर के बांधों में 84%, जोधपुर में 81%, उदयपुर में 79%, भरतपुर संभाग में सबसे कम 59% ही पानी की मात्रा दर्ज की गई है. प्रदेश में पिछले 7 सालों में बांधों में पानी का आंकड़ा 70 के नीचे नहीं पहुंचा है. वहीं अब तक 7 बार ही ऐसा हुआ है जब बांधों में पानी का स्टोरेज 80 प्रतिशत के पार पहुंचा हो.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

मैं सागर चौधरी जी राजस्थान न्यूज में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखता हूं. मुझे डिजिटल मीडिया का डेढ़ साल का अनुभव है. इससे पहले मैं जी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड में अपनी सेवाएं दे चुका हूं. मैंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.