डिप्टी CM दीया कुमारी ने सड़क और अन्य परियोजनाओं की ली समीक्षा बैठक

Rajasthan News: राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने सचिवालय में जयपुर जोन प्रथम और द्वितीय की सड़क और अन्य परियोजनाओं की समीक्षा बैठक ली. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित कार्यों की समय सीमा निर्धारित करें और उन्हें हर हाल में निश्चित अवधि में पूरा करवाएं.

डिप्टी CM दीया कुमारी ने सड़क और अन्य परियोजनाओं की ली समीक्षा बैठक

Rajasthan News: राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने सचिवालय में जयपुर जोन प्रथम और द्वितीय की सड़क और अन्य परियोजनाओं की समीक्षा बैठक ली. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित कार्यों की समय सीमा निर्धारित करें और उन्हें हर हाल में निश्चित अवधि में पूरा करवाएं. अन्यथा जिम्मेदार कार्मिकों पर कार्रवाई की जाएगी.

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक जोन की साप्ताहिक समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि पीडब्ल्यूडी के कार्यों की माइक्रो लेवल पर निगरानी हो सके. इस क्रम में आयोजित हुई पहली बैठक में जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, सीकर, झुंझुनूं, अलवर और कोटपूतली-बहरोड़ जिलों की सड़क परियोजनाओं पर बिंदुवार चर्चा की गई.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

दीया कुमारी ने वन विभाग, भूमि विवाद व अन्य कारणों से अटकी परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि संबंधित विभागों से कॉर्डिनेशन कर कार्यों को जल्द पूरा किया जाए. उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि अगली बैठक में अधिकारी यह स्पष्ट रिपोर्ट दें कि इस अवधि में कितनी फील्ड विजिट की गई. कौन-कौन सी कमियां पकड़ी गईं और उनमें कितना सुधार किया गया.

उन्होंने साफ कहा कि पांच सप्ताह के भीतर जिन कार्यों पर निर्देश जारी हुए हैं. उन्हें हर हाल में पूरा करवाया जाए. बाढ़ नियंत्रण को लेकर उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को एक्टिव मोड में रहने के निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट रूप से पूछा अगर जलभराव या बाढ़ की शिकायत का फोन आता हैं, तो आप क्या करते हैं. इस पर अधिकारियों ने बताया कि राज्य और जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए गए हैं.

कार्मिकों की ड्यूटी तय कर दी गई है. प्रत्येक एईएन कार्यालय में हजार भरे हुए मिट्टी के कट्टे तथा पांच हजार खाली कट्टे की व्यवस्था की जा चुकी है. इसके साथ ही कोल्ड मिक्स मेटेरियल के 50 कट्टे प्रत्येक उपखण्ड स्तर पर रखवाये जा चुके हैं. ताकि ज्यादा क्षतिग्रस्त सड़कों को तत्काल ठीक करवाया जा सके. इसके अतिरिक्त अन्य आवश्यक संसाधनों के लिये रेट कॉट्रेक्ट किया जा चुका है.

प्रत्येक एईएन कार्यालय में हजार भरे हुए और 5000 खाली मिट्टी के कट्टों की व्यवस्था की गई है. कोल्ड मिक्स मटेरियल के 50 कट्टे उपखंड स्तर पर रखवाए गए हैं, ताकि सड़क क्षति की तत्काल मरम्मत की जा सके. राज्य के साथ-साथ हर जिले में भी नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं, ताकि स्थानीय स्तर पर समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जा सके.

उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को फील्ड विजिट कर खुद हालात का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं. बैठक में एसीएस पीडब्ल्यूडी प्रवीण गुप्ता, मुख्य अभियंता टी.सी. गुप्ता, नगर निगम, जेडीए, एनएचएआई समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे. संबंधित जिलों के अधिकारी वीसी के माध्यम से बैठक में शामिल हुए.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Reporter- DEEPAK GOYAL

ये भी पढ़ें-

Trending news