Rajasthan News: सामाजिक बदलाव में महिलाओं का योगदान उल्लेखनीय- दीया कुमारी

Rajasthan News: जयपुर में अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान प्रदेश सभा के महिला प्रकोष्ठ की प्रादेशिक कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह आज विद्याधरनगर में आयोजित हुआ.

Rajasthan News: सामाजिक बदलाव में महिलाओं का योगदान उल्लेखनीय- दीया कुमारी

Rajasthan News: राजस्थान के जयपुर में अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान प्रदेश सभा के महिला प्रकोष्ठ की प्रादेशिक कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह आज विद्याधरनगर में आयोजित हुआ. उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं.

उन्हें महिला सशक्तिकरण की दिशा में नित नए आयाम स्थापित कर प्रदेश की माताओं-बहनों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा कि जांगिड़ ब्राह्मण समाज के द्वारा समाज के उत्थान के लिए समय-समय पर की जा रही सामाजिक सेवा की गतिविधियों पर खुशी जताई. आज महिलाएं इतनी सशक्त और जागरूक है और समाज सेवा व उत्थान के लिए अपना योगदान दे रही हैं.

उन्होंने कहा कि जांगिड़ ब्राह्मण समाज द्वारा समय-समय पर सामाजिक सरोकार के कार्य किए जाते रहे हैं. समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और उनकी प्रतिभा को पहचानकर उन्हें अवसर भी दिए जा रहे हैं. उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि विकसित राजस्थान के निर्माण के लिए हम सभी मिलकर सामूहिक प्रयास करें. ऐसे में जरूरी है कि समाज में हमारे भविष्य रूपी बच्चों को शिक्षित किया जाए.

बेटियों को पढ़ाया जाए, उन्हें प्रोत्साहित किया जाए, महिलाओं को सशक्त बनाया जाए, युवाओं को आत्मनिर्भर बनाएं, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाए, नवपीढ़ी में संस्कारों का संचार किया जाए. उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार महिलाओं के समुचित विकास के लिए काम कर रही है, जिसके तहत लखपति दीदी सोलर दीदी जैसी कई योजनाएं सामने हैं, जिसके लिए सबको मिलकर काम करना है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं. उन्होंने सभी महिलाओं से आह्वान किया कि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और अन्य जरूरतमंद महिलाओं की भी मदद करें.

ये भी पढ़ें-

Trending news