केंद्र सरकार पर अशोक गहलोत का तीखा हमला, बोले- देश को कांग्रेस की जरूरत

Jaipur News: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज पीसीसी मुख्यालय में केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार पर तीखे हमले बोले. अशोक गहलोत ने कहा कि देश को कांग्रेस की जरूरत है.

केंद्र सरकार पर अशोक गहलोत का तीखा हमला, बोले- देश को कांग्रेस की जरूरत
Image Credit: Ashok Gehlot

Jaipur News: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज पीसीसी मुख्यालय में केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार पर तीखे हमले बोले. अशोक गहलोत ने कहा कि देश को कांग्रेस की जरूरत है. अगर कांग्रेस एकजुट होगी तो देश मजबूत होगा.

गहलोत ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी की यात्रा शुरू होते ही अचानक कानून लाना उनकी नकारात्मक सोच को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि कई नेताओं को केस बनाकर जेल भेजा गया और पद से हटाया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

यह सोच पार्टी को डुबो देगी, देश सब देख रहा है. गृहमंत्री को सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए, जबकि मणिपुर की घटना पर प्रधानमंत्री तक नहीं गए. गहलोत ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ के अचानक दिए इस्तीफे को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि इतने बड़े पद पर कोई बिना कारण इस्तीफा नहीं देता.

अमित शाह ने बदनामी से बचाने के लिए स्वास्थ्य कारण का जुमला दिया, लेकिन अगर स्वास्थ्य बिगड़ा होता, तो मिलने कौन गया. यह दबाव की राजनीति है. राजस्थान की महत्वाकांक्षी पचपदरा रिफाइनरी परियोजना पर गहलोत ने कहा कि इसे पूरी तरह बर्बाद कर दिया गया है. हमारी योजनाओं को बंद कर दिया गया. किसान-मजदूर परेशान हैं. उद्योगों का भविष्य अंधकार में डाल दिया गया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Reporter- Neha Sharma

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.