Rajasthan में सुदृढ़ होंगी निःशुल्क जांच सुविधाएं, हब और स्पॉक मॉडल से गांव-कस्बों तक पहुंचेगी सेवा

Jaipur News: राजस्थान के हर जिले के हर सरकारी अस्पताल में सभी प्रकार की जांचे हब एवं स्पॉक मॉडल के माध्यम से हो सकेंगी. योजना के तहत जिला चिकित्सालयों में 145, उप जिला व सैटेलाइट चिकित्सालयों में 117, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 101 और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों व डिस्पेंसरी में 66 प्रकार की जांचें आउटसोर्स मोड पर उपलब्ध होंगी. 

Rajasthan में सुदृढ़ होंगी निःशुल्क जांच सुविधाएं, हब और स्पॉक मॉडल से गांव-कस्बों तक पहुंचेगी सेवा
Image Credit: jaipur newsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Jaipur News: प्रदेश में निःशुल्क जांच सुविधाओं को विस्तार और गुणवत्ता देने के लिए चिकित्सा संस्थानों की प्रयोगशालाओं को हब एवं स्पॉक मॉडल पर विकसित किया जाएगा. हाल ही में हुए स्वास्थ्य भवन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर और प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ की उपस्थिति में इस संबंध में एमओयू पर हस्ताक्षर हुए. एमओयू राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, टेलीकम्यूनिकेशंस इंडिया लिमिटेड और कृष्णा डायग्नोस्टिक लिमिटेड के बीच हुआ.

जन स्वास्थ्य निदेशक डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि अब हर जिले के हर सरकारी अस्पताल में सभी प्रकार की जांचे हब एवं स्पॉक मॉडल के माध्यम से हो सकेंगी. योजना के तहत जिला चिकित्सालयों में 145, उप जिला व सैटेलाइट चिकित्सालयों में 117, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 101 और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों व डिस्पेंसरी में 66 प्रकार की जांचें आउटसोर्स मोड पर उपलब्ध होंगी. इसके लिए प्रदेश में 42 मदर लैब, 135 हब लैब और 1335 स्पॉक्स चिन्हित किए गए हैं. मदर लैब में सभी 145 जांचें इन-हाउस होंगी, जबकि हब व स्पॉक्स में कुछ जांचें वहीं और शेष नमूने उच्च स्तरीय लैब में भेजे जाएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

सेवा प्रदाता द्वारा मदर और हब लैब में यूएसएफडीए और यूरोपियन सीई प्रमाणित उपकरण लगाए जाएंगे. नमूना संग्रह से लेकर रिपोर्टिंग तक सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन लेबोरेट्री इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम से जुड़ी होंगी, जिससे मरीज घर बैठे जांच रिपोर्ट प्राप्त कर सकेंगे. 42 मदर लैब को तय समय में एनएबीआई-एक्रीडेटेड किया जाएगा. इस पहल से न केवल जांचों की संख्या और गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि रिपोर्ट मिलने का समय भी घटेगा.

पढ़ें जयपुर की एक और खबर

रेलवे में रूट की रस्साकशी! ट्रेन चलाने के लिए भिड़ गए लोको पायलट-गार्ड
Rajasthan News: जयपुर में रेलवे स्टाफ के बीच ट्रेन संचालन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. मामला भावनगर-अयोध्या कैंट-भावनगर वीकली ट्रेन का है, जो हाल ही में शुरू हुई है. नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे (NWR) के पीसीओएम मदन देवड़ा ने आदेश जारी किए थे कि आबूरोड से जयपुर तक ट्रेन अजमेर मंडल का स्टाफ चलाएगा, जबकि जयपुर से टूंडला तक ट्रेन का संचालन जयपुर मंडल का स्टाफ करेगा.

मंगलवार को यह विवाद उस समय शुरू हुआ, जब बांदीकुई के लोको पायलट और गार्ड भावनगर-अयोध्या कैंट ट्रेन को अजमेर से टूंडला तक ले जा रहे थे. आगरा स्टेशन पर पहुंचने पर नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (NCR) के आगरा मंडल के लोको पायलट और गार्ड ने ट्रेन को अपने कब्जे में ले लिया और जयपुर मंडल के बांदीकुई के लोको पायलट व गार्ड को जबरन ट्रेन से उतार दिया. उन्हें टूंडला तक ट्रेन ले जाने की अनुमति नहीं दी गई.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More