Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया से पहले ही ऊंचाई पर पहुंचे सोने-चांदी के भाव, जानें ताजा रेट

Akshaya Tritiya 2025: राजस्थान के सर्राफा बाजार में भी सोने-चांदी के भाव ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.  10 ग्राम स्टैंडर्ड सोने की कीमत 97 हजार 800 के पहुंच गई है. 

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया से पहले ही ऊंचाई पर पहुंचे सोने-चांदी के भाव, जानें ताजा रेट

Akshaya Tritiya 2025, Gold-Silver Price: अक्षय तृतीया से पहले ही सोने के भाव ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी उठा - पटक के बाद भारतीय बाजार में भी स्टैंडर्ड सोने की कीमत बढ़ गई है.

वहीं, राजस्थान के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम स्टैंडर्ड सोने की कीमत 97 हजार 800 के पहुंच गई है. साथ ही चांदी की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते 1 किलो चांदी की कीमत 98 हजार 200 रुपये हो गई है.

सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि फिलहाल दुनियाभर में अस्थिरता का माहौल है. इसके कारण दुनियाभर में निवेशकों के साथ ही सरकारी बैंक भी सोने में निवेश कर रहे हैं. इसकी वजह से सोने की कीमत रिकॉर्ड तोड़ रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

यदि आगामी दिनों में इसी तरह के हालात रहे तो 10 ग्राम स्टैंडर्ड सोने की कीमत एक लाख रुपये पहुंच सकती है. वहीं, चांदी की कीमत भी फिर से एक लाख रुपये को पार पहुंचने के आसार हैं.

जयपुर सर्राफा कमेटी की ओर से जारी कीमतों के मुताबिक, राजधानी जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97 हजार 800 रुपये है. 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 91 हजार रुपये पहुंची. सोना 18 कैरेट 79 हजार 100 रुपये प्रति दस ग्राम और 14 कैरट 64 हजार 500 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है. वहीं, चांदी रिफाइन की कीमत 98 हजार 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है. बता दें कि 30 अप्रैल की अक्षय तृतीया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news