जयपुर में कांग्रेस पर BJP का कड़ा हमला, जोगेश्वर गर्ग ने वोट चोरी के लगाए गंभीर आरोप

Jaipur News: जयपुर जिले में कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों पर आज बीजेपी ने तगड़ा पलटवार किया. सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कांग्रेस को असली वोट चोर करार दिया.

जयपुर में कांग्रेस पर BJP का कड़ा हमला, जोगेश्वर गर्ग ने वोट चोरी के लगाए गंभीर आरोप
Image Credit: Jaipur NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Jaipur News: राजस्थान के जयपुर जिले में कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों पर आज बीजेपी ने तगड़ा पलटवार किया. सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कांग्रेस को असली वोट चोर करार दिया. ज़ी मीडिया से खास बातचीत में जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर को वोट चोरी कर कांग्रेस ने चुनाव हराया.

इस चुनाव में बाबा साहब चौदह हजार वोट से चुनाव हारे, जबकि चौदह हजार वोट खारिज कर दिये गए. सुभाष चंद्र बोस ने कांग्रेस के अध्यक्ष का चुनाव लड़ा तो महात्मा गांधी ने मेंबर नहीं होने के बावजूद उन्हें चुनाव हराने की अपील कर दी.

Add Zee News as a Preferred Source

असल में ये कांग्रेस की वोट चोरी थी. यही नहीं गर्ग ने कहा कि आजादी के तत्काल बाद जब सभी नेता सरदार पटेल को प्रधानमंत्री बनाने के लिए एकराय थे, तब पंडित नेहरू को बहुमत की चोरी कर पीएम बना दिया गया.

गर्ग ने कहा कि चुनाव आयोग मरे हुए लोगों के नाम हटाता है और प्रदेशों से बाहर रहने वालों का नाम मतदाता सूची से डिलीट करता है, तो ये कौनसी वोट चोरी हो गई. देश की जनता कांग्रेस को इसका करारा जवाब देगी. बाबूलाल धायल ने जोगेश्वर गर्ग से खास बात की.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय के दिशा निर्देश पर देशभर में "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है. जंतर-मंतर अधीक्षक प्रतिभा यादव ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत जंतर मंतर परिसर में देसी विदेशी पर्यटकों द्वारा तिरंगा लहराया गया.

पर्यटकों द्वारा जंतर-मंतर में लगी सेल्फी पॉइंट पर फोटो खिंचवाने में उत्साह दिखाया. इस स्वतंत्रता दिवस पर पर्यटन स्थलों पर देशी-विदेशी पर्यटक हाथ में तिरंगा लेकर सेल्फी के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं. "हर घर तिरंगा" अभियान भारत देश ही नहीं पूरी दुनिया में सोशल मीडिया पर तिरंगे की धूम देखी जा रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More