&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: प्रदेश सरकार ने 2 दिन के लिए प्रदेश में नॉनवेज बिक्री पर पाबंदी लगा दी, जिससे मुस्लिम समाज में आक्रोश पैदा हो गया. स्वायत शासन विभाग ने एक आदेश जारी कर 27 अगस्त और 6 सितंबर को प्रदेश में नॉनवेज मछली-अंडा इन तमाम चीजों की बिक्री पर पाबंदी लगा दी. इसको लेकर मुस्लिम समाज के लोग सरकार के खिलाफ नाराज की जाहिर कर रहे हैं.
इस आदेश के अनुसार, 27 अगस्त को पर्युषण पर्व और 6 सितंबर शनिवार को अनंत चतुर्दशी के मौके पर पूरे राज्य में अंडे और मांस-मछली की दुकानें बंद रहेंगी. साथ ही सभी बूचड़खाने को भी बंद रखने का आदेश दिए गए हैं.
लोगों का कहना है कि सरकार समुदाय विशेष को टारगेट कर रही है जबकि इस दौरान मुस्लिम समाज के भी त्यौहार हैं. सरकार को जब पाबंदी लगानी है तो शराब पर भी पाबंदी लगाए लेकिन सिर्फ एक तरफा कार्रवाई करते हुए नॉनवेज पर पाबंदी लगाइ गई है, जो की सरासर गलत है.
प्रदेश में नशे की वजह से लोगों का ज्यादा नुकसान हो रहा है लेकिन सरकार गुटका जर्दा शराब पर पाबंदी नहीं लग रही लेकिन समुदाय विशेष को टारगेट करने के लिए सिर्फ नॉनवेज पर पाबंदी लगाई गई है, जो पूरी तरह गलत है. हालांकि लोगों का कहना है कि हम सरकार के फैसले का पूरी तरह सहयोग करेंगे लेकिन इस तरह के सामान की बिक्री करने वाले जो छोटे व्यापारी हैं उनके ऊपर गहरा आर्थिक संकट आ जाएगा.
छोटे व्यापारी जो मजदूर की तरह रोज कम कर अपना घर चलाने वाले हैं. ऐसे में उनके ऊपर आर्थिक संकट होगा. क्योंकि दो दिन उनका व्यापार बंद होना उनके लिए बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!