CM भजनलाल शर्मा किसानों के प्रति संवेदनशील, सरकार ने राज्य में बढ़ाई डीएपी आपूर्ति

Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा किसान हितों के प्रति संवेदनशील हैं. उन्होंने राज्य में मांग के अनुसार उर्वरकों की पर्याप्त आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं. राज्य सरकार और कृषि विभाग द्वारा किसानों को उर्वरकों की आपूर्ति बढ़ाई जा रही है.

CM भजनलाल शर्मा किसानों के प्रति संवेदनशील, सरकार ने राज्य में बढ़ाई डीएपी आपूर्ति
Image Credit: Rajasthan News

Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा किसान हितों के प्रति संवेदनशील हैं. उन्होंने राज्य में मांग के अनुसार उर्वरकों की पर्याप्त आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं. इसकी अनुपालना में कृषि विभाग द्वारा लगातार केंद्र सरकार के अधिकारियों से संपर्क कर डीएपी और यूरिया की आपूर्ति बढ़ाई जा रही है.

राज्य सरकार और कृषि विभाग द्वारा किसानों को उर्वरकों की आपूर्ति बढ़ाई जा रही है. यूरिया और डीएपी यानी डाय-अमोनियम फॉस्फेट की उपलब्धता पर विशेष जोर दिया जा रहा है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के सभी जिलों में उर्वरकों की समान उपलब्धता और निरंतर आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं. इसे लेकर राज्य सरकार द्वारा उर्वरकों की दैनिक उपलब्धता पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

कम उपलब्धता और अधिक खपत वाले जिलों व ब्लॉकों को चिन्हित किया गया है. प्रदेशभर में प्राथमिकता के साथ पारदर्शिता से डीएपी व यूरिया का वितरण किया जा रहा है. उर्वरकों की कालाबाजारी व जमाखोरी को रोकने के लिए कृषि विभाग के अधिकारी प्रदेशभर में पूर्ण सतर्कता से कार्य कर रहे हैं. केंद्र सरकार की ओर से यूरिया, डीएपी एवं अन्य उर्वरकों का राज्यों को माहवार व कंपनीवार आवंटन किया जाता है.

राज्य सरकार द्वारा प्राप्त आवंटन एवं जिलों की मांग के अनुसार जिलेवार आपूर्ति योजना तैयार कर प्रदेश में उर्वरकों का वितरण कराया जाता है. राज्य सरकार किसानों के लिए समय पर यूरिया और डीएपी उपलब्ध कराने के लिए पूरे प्रयास कर रही है, जिससे खेती-किसानी में किसी प्रकार की बाधा न आए. यूरिया एवं डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता के साथ-साथ उनकी उचित कीमत पर आपूर्ति भी सुनिश्चित की जा रही है.

कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड में अंकित सिफारिश के अनुसार ही उर्वरकों का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है. उर्वरकों का समान रूप से पारदर्शिता के साथ वितरण कराने और उर्वरक वितरण में अनियमितता बरतने वाले विक्रेताओं, जमाखोरों और कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हेतु समस्त जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है.

कई जिलों में उर्वरकों का वितरण प्रशासन के सहयोग से एवं विभागीय कार्मिकों की देख-रेख में किया जा रहा है. राज्य में सरसों फसल की अग्रिम बुवाई करने वाले जिलों में किसानों द्वारा डीएपी का अग्रिम भण्डारण भी किया जा रहा है, जिसे देखते हुए कृषि विभाग ने पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More