सरकारी नौकरी तलाश रहे बेरोजगार के लिए खुला किस्मत का पिटारा, 5728 पदों पर...

Rajasthan Government Jobs: राजस्थान हाईकोर्ट ने प्रदेश की अदालतों, राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और ड्राइवर के पद पर भर्ती निकाली है.

सरकारी नौकरी तलाश रहे बेरोजगार के लिए खुला किस्मत का पिटारा, 5728 पदों पर...
Image Credit: Rajasthan Government Jobs

Rajasthan Government Jobs: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. राजस्थान हाईकोर्ट ने प्रदेश की अदालतों, राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और ड्राइवर के पद पर भर्ती निकाली है.

राजस्थान हाईकोर्ट ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (Group D) और ड्राइवर के कुल 5728 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है. यह भर्ती राजस्थान की अदालतों, राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी, और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत होगी.

Add Zee News as a Preferred Source

भर्ती में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 5670 और ड्राइवर के 58 पदों पर भर्ती होगी. चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में 10वीं और ड्राइवर के लिए 12वीं पास आवेदन कर सकते हैं. दोनों पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जून दोपहर 1 बजे से शुरू होगी, इशके आवेदन की अंतिम तिथि 26 जुलाई शाम 5 बजे तक चलेगी.

दोनों पदों के लिए 1 जनवरी 2026 तक न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए. SC/ST, OBC, MBC, EWS के पुरुष अभ्यर्थियों को आयु में 5 साल की छूट दी जाएगी. इसी तरह से सामान्य और EWS की महिला अभ्यर्थियों को भी भर्ती में 5 साल की छूट मिलेगी. वहीं SC/ST, OBC, MBC की महिला अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 10 साल की छूट दी जाएगी.

उम्मीदवार हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वहीं दोनों पदों के लिए पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी. लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू देना होगा. इसके बाद लिखित परीक्षा और इंटरव्यू दोनों के अंकों को मिलाकर मेरिट लिस्ट बनेगी. मेरिट लिस्ट के अनुसार नियुक्तियां दी जाएंगी.

सामान्य और क्रीमीलेयर के पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग/ राजस्थान से बाहर के आवेदक से 750 रुपये फीस ली जाएगी. राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर के पिछड़ा वर्ग-अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर, SC-ST के अभ्यर्थियों से 600 रुपये फीस ली जाएगी. राजस्थान के SC-ST और भूतपूर्व सैनिक से 450 रुपये फीस ली जाएगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.