Rajasthan Government Jobs: राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (RSPCB) की ओर से Junior Scientific Officer (JSO) और Junior Environmental Engineer (JEE) के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी जारी कर दिया है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Government Jobs: राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (RSPCB) की ओर से Junior Scientific Officer (JSO) और Junior Environmental Engineer (JEE) के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी जारी कर दिया है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट environment.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
Junior Scientific Officer (JSO) उम्मीदवारों के पास मिस्ट्री, मृदा विज्ञान (Soil Science), पर्यावरण विज्ञान (Environmental Science) या समकक्ष विषय इनमें से किसी भी विषय में MSc डिग्री होना आवश्यक है.
Junior Environmental Engineer (JEE) उम्मीदवारों के पास BE, BTech, ME या MTech संबंधित इंजीनियरिंग विषय में किसी डिग्री का होना आवश्यक है.
यह भी पढ़ें- राजस्थान कांग्रेस की बदलेगी तस्वीर, जिला अध्यक्षों के बाद प्रदेश पदाधिकारियों के भी बदलेंगे चेहरे
आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी. उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखा गया है. वहीं सामान्य वर्ग की महिला SC, ST, OBC के लोगों को 5 वर्ष की छूट है. SC/ST/OBC महिला उम्मीदवार को 10 वर्ष की छूट मिलेगी.
JSO/JEE के Application की फीस- जनरल, राजस्थान के क्रीमी लेयर ओबीसी, एमबीसी का 1400 रुपए, ईडब्ल्यूएस, राजस्थान के नॉन क्रीमी लेयर ओबीसी, एमबीसी का 1200 रुपये, पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के सभी उम्मीदवार, राजस्थान के एससी, एसटी का 1000 रुपए Application फीस है. RSPCB JSO और JEE चयन प्रक्रिया सिर्फ रिटन एग्ज़ाम के आधार पर होगी.
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं environment.rajasthan.gov.in होमपेज पर Recruitment/Registration लिंक पर क्लिक करें. मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें. डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें. निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें. फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!