Rajasthan Government Project: हाड़ौती में खुशी की लहर, 3523 करोड़ की परवन-अकावद परियोजना मंजूर, 1402 गांवों में पहुंचेगा हर घर नल से जल!

Kota News: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के प्रयासों से हाड़ौती क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी! केंद्र सरकार ने परवन-अकावद वृहद पेयजल परियोजना के लिए 3523 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए.

Rajasthan Government Project: हाड़ौती में खुशी की लहर, 3523 करोड़ की परवन-अकावद परियोजना मंजूर, 1402 गांवों में पहुंचेगा हर घर नल से जल!

Jaipur News: ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के अथक प्रयासों से हाड़ौती क्षेत्र के लिए खुशखबरी! केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत परवन-अकावद पेयजल परियोजना के लिए 3523 करोड़ रुपये की राशि मंजूर कर दी है. इस परियोजना से कोटा, बारां और झालावाड़ जिलों के 1402 गांवों और डेढ़ लाख से अधिक परिवारों को शुद्ध पेयजल मिलेगा. साथ ही किसानों को सिंचाई के लिए भी पानी उपलब्ध होगा.

Jaipur News:हाड़ौती की जनता में खुशी की लहर! लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के प्रयासों से परवन-अकावद वृहद पेयजल परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने 3523 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है. इस परियोजना से बारां, कोटा और झालावाड़ जिलों के 1402 गांव और 276 ढाणियां लाभान्वित होंगी. कुल 1 लाख 52 हजार 427 परिवारों तक हर घर नल से जल पहुंचेगा. सांगोद विधानसभा क्षेत्र के 184 गांव भी इसमें शामिल हैं.

बारां में 907, कोटा में 184 और झालावाड़ में 311 गांव कवर होंगे

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

2 पंप हाउस और 2 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (बारां में 100 MLD, सारोला में 40 MLD)

41 स्वच्छ जलाशय, 276 उच्च जलाशय, 661 किमी मुख्य पाइपलाइन

पीएलसी-स्काडा सिस्टम, डेडिकेटेड बिजली फीडर और जीएसएस का निर्माण

तीसरे पैकेज में झालावाड़-कोटा के लिए क्लस्टर डिस्ट्रीब्यूशन और हर घर कनेक्शन

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा, “यह हाड़ौती के लोगों के लिए ऐतिहासिक दिन है. दो साल में परियोजना पूरी करने का लक्ष्य है.” उन्होंने स्पीकर ओम बिरला, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्र सरकार का धन्यवाद दिया. हाड़ौती में पानी की लंबी किल्लत अब खत्म होने की उम्मीद है. जनता में जश्न का माहौल है और मंत्री नागर को बधाइयों का तांता लग गया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news