Jaipur News: राजस्थान में पहली बार खनिज खोज में AI तकनीक का इस्तेमाल

Rajasthan News: राज्य सरकार क्रिटिकल और स्ट्रेटजिक मिनरल्स की खोज और इनके खनन पर खास जोर दे रही है. इस दिशा में अब राज्य के खान एवं भूविज्ञान विभाग द्वारा एक्सप्लोरेशन कार्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई का उपयोग किया जाएगा.

Jaipur News: राजस्थान में पहली बार खनिज खोज में AI तकनीक का इस्तेमाल
Image Credit: AI technology in minerals exploration

Jaipur News: राज्य सरकार क्रिटिकल और स्ट्रेटजिक मिनरल्स की खोज और इनके खनन पर खास जोर दे रही है. इस दिशा में अब राज्य के खान एवं भूविज्ञान विभाग द्वारा एक्सप्लोरेशन कार्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई का उपयोग किया जाएगा. भरतपुर, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसकी शुरुआत की जाएगी.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व मशीन लर्निंग तकनीक का सहयोग
राजस्थान में खनिजों की खोज के लिए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व मशीन लर्निंग तकनीक का सहयोग लिया जाएगा. खान एवं भूविज्ञान विभाग की ओर से पायलट प्रोजेक्ट के तहत भीलवाड़ा, भरतपुर और चित्तौड़गढ़ के कुछ स्थानों पर एआई के माध्यम से क्रिटिकल एवं स्ट्रेटेजिक खनिज संभावित क्षेत्रों को चिन्हित किया जाएगा. विभाग के प्रमुख सचिव टी. रविकांत ने बताया कि खनिज क्षेत्र में नवाचार के तहत एआई के उपयोग का निर्णय लिया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

बेशकीमती खनिजों के खोज कार्य को दी जा रही है गति
इसके लिए राजस्थान स्टेट मिनरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट यानी आरएसएमईटी द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा नोटिफाइड प्राइवेट एक्सप्लोरेशन एजेंसी के साथ काम शुरू किया जाएगा. मुख्यमंत्री और खान मंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश को खनिज खोज व खनन क्षेत्र में देश का अव्वल प्रदेश बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं. प्रमुख खनिजों की नीलामी में राजस्थान समूचे देश में शीर्ष पर है. वहीं खनिज क्षेत्र से राजस्व में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है. अब राज्य के भूगर्भ में छिपे बेशकीमती खनिजों के खोज कार्य को गति देने पर जोर दिया जा रहा है. प्रदेश में 82 प्रकार के खनिजों के भंडार उपलब्ध हैं, लेकिन वर्तमान में राज्य में 57 प्रकार के खनिजों का खनन हो रहा है.

क्रिटिकल और स्ट्रेटेजिक खनिजों के खोज कार्य पर जोर
केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा अन्य खनिजों के साथ ही क्रिटिकल और स्ट्रेटेजिक खनिजों के खोज कार्य पर अधिक जोर दिया जा रहा है. प्रदेश में मेजर मिनरल में लाइम स्टोन के विशाल भण्डारों के साथ ही कॉपर, बेस मैटल, आयरन ओर सहित क्रिटिकल और स्ट्रेटेजिक खनिज उपलब्ध हैं. इन खनिजों के प्रचुर मात्रा में भण्डार होने के साथ ही बहुतायत में डिपोजिट्स होने की संभावना है. प्रदेश में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में काम करने वाली केन्द्र सरकार द्वारा नोटिफाइड प्राइवेट एक्सप्लोरेशन एजेंसी क्रिटिकल मिनरल ट्रेकर द्वारा महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में कार्य किया जा रहा है. खनिज विभाग के निदेशक दीपक तंवर ने बताया कि विभाग द्वारा खनिज खोज में पहली बार एआई का उपयोग किया जाएगा. इस नवाचार से निश्चित रूप से प्रदेश में मिनरल एक्सप्लोरेशन को नई दिशा और गति मिल सकेगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author