Jaipur News: 4 शहरों को नगरपालिका का मिला दर्जा, केकड़ी-सांचौर, नीम का थाना और शाहपुरा का डिमोशन

Jaipur News: राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला! शाहपुरा, केकड़ी, सांचौर और नीम का थाना अब नगरपालिका बन गए हैं. स्वायत्त शासन विभाग ने जारी की अधिसूचना.

Jaipur News: 4 शहरों को नगरपालिका का मिला दर्जा,  केकड़ी-सांचौर, नीम का थाना और शाहपुरा का डिमोशन
Image Credit: Jaipur News

Jaipur News: जयपुर का शाहपुरा पहले जिले का दर्जा खोने के बाद अब नगर परिषद का दर्जा भी खो दिया है. स्वायत्त शासन विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर शाहपुरा सहित चार नगर परिषदों का दर्जा घटाकर नगरपालिका कर दिया है. इनमें केकड़ी, सांचौर, नीम का थाना और शाहपुरा (भीलवाड़ा) शामिल हैं. अब ये चारों क्षेत्र नगरपालिका के रूप में काम करेंगे.

राजस्थान सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए चार शहरों - केकड़ी, सांचौर, नीम का थाना और शाहपुरा (भीलवाड़ा) की नगर परिषद का दर्जा समाप्त कर इन्हें नगरपालिका बना दिया है. स्वायत्त शासन विभाग ने इस संबंध में एक नई अधिसूचना जारी की है, जिसमें इन शहरों को अब नगरपालिका के रूप में काम करने का निर्देश दिया गया है. इस निर्णय के बाद, इन शहरों के प्रशासन और विकास कार्यों में बदलाव देखने को मिलेगा.

Add Zee News as a Preferred Source

केकड़ी, सांचौर, नीम का थाना और शाहपुरा (भीलवाड़ा) को नगरपालिका का दर्जा दिया गया है. केकड़ी अजमेर संभाग के अंतर्गत आता है, जबकि सांचौर जालोर जिले में है. नीम का थाना सीकर जिले की एक तहसील है, जिसमें 192 गांव हैं और लगभग 3,99,911 की आबादी है. शाहपुरा भीलवाड़ा जिले में है और इसकी आबादी लगभग 30,320 है. अब ये चारों शहर नगरपालिका के रूप में काम करेंगे.

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने जब 19 नए जिलों की घोषणा की, तब केकड़ी, सांचौर, नीम का थाना और शाहपुरा को जिला मुख्यालय के रूप में पहचान दिलाने और नगरीय विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर परिषद का दर्जा दिया गया था. इससे इन क्षेत्रों में नगरीय सुविधाओं जैसे सड़कें, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था और शहरी नियोजन को जिला स्तर के अनुरूप सुदृढ़ करने की योजना थी. प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी इन निकायों में अतिरिक्त पद सृजित कर बजट और संसाधनों की विशेष व्यवस्था की गई थी. लेकिन अब चूंकि ये जिले नहीं रहे, इसलिए प्रशासन ने इन्हें फिर से नगरपालिका का स्वरूप दे दिया है.

सत्ता परिवर्तन के बाद बीजेपी सरकार ने उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों के आधार पर 19 में से केवल 11 नए जिलों को ही बनाए रखने का फैसला लिया, जबकि 8 प्रस्तावित जिलों को वापस ले लिया गया. इनमें केकड़ी, सांचौर, नीम का थाना और शाहपुरा शामिल थे. जिला दर्जा समाप्त होने के बाद इनके नगर परिषद बनने की वैधानिकता भी समाप्त हो गई, जिसके चलते इन्हें दोबारा नगरपालिका बना दिया गया है.

स्वायत्त शासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार, केकड़ी और सांचौर को द्वितीय श्रेणी की नगरपालिका बनाया गया है, जबकि नीम का थाना और शाहपुरा (भीलवाड़ा) को तृतीय श्रेणी की नगरपालिका बनाया गया है. इस फैसले के बाद अब इन शहरों में शहरी विकास की योजनाओं और प्रशासनिक ढांचे पर सीमित बजट और संसाधनों के साथ काम होगा. सरकार का तर्क है कि यह कदम प्रशासनिक संतुलन और वित्तीय भार को नियंत्रित रखने के लिए उठाया गया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं