Alwar News: राजस्थान और हरियाणा बॉर्डर पर मंगलवार शाम को सांप्रदायिक तनाव के कारण झगड़ा हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के बीच कई घंटे तक संघर्ष रहा. मस्जिद से विवाद की घोषणा के बाद हालात बिगड़ गए और कई घर, दुकानें, बाइक सहित सामान जला दिए गए.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: राजस्थान बॉर्डर पर हरियाणा में मंगलवार की शाम को हुए सांप्रदायिक तनाव के बाद अब शांति बनी हुई है. मंगलवार को मस्जिद से ऐलान किया गया कि हिंदू-मुस्लिम झगड़ा हो गया. इसके बाद हालात खराब हो गए. इलाके में पुलिस फोर्स तैनात है.
राजस्थान पुलिस और प्रशासन भी निगरानी रखे हुए है. वहीं, मुंडाका गांव में सरपंच रामकिशन सैनी के नेतृत्व में एक पंचायत हुई, जिसमें इस घटना की आलोचना करते हुए कहा कि यह यह लोग सांप्रदायिक रूप देना चाहते हैं. उन्होंने बताया कि घटना इन्होंने की. साथ ही मकान मे इन्होंने आगजनी की लेकिन नाम हमारे समाज का लगाया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि माहौल तनावपूर्ण है .और अब समाज के सभी लोग रात्रि में पहरा देंगे. जिससे कोई भी हमला नहीं कर सके क्योंकि हमारी संख्या कम है और चारों तरफ मेंवों के गांव मौजूद हैं इसलिए हमें भी खतरा बना रहता है.
प्रधान याद राम ने बताया कि उनकी सोची समझी चाल है. यह यहां का माहौल खराब बिगाड़ना चाहते हैं. उनकी सोची समझी चाल है. इन्होंने मस्जिदों से ऐलान किया और उसके बाद हमारे हिंदू परिवारों पर हमला किया गया.
6 लोग रोहतक पीजीआई हॉस्पिटल में एडमिट है और कुछ घायलों को जयपुर के लिए रेफर किया जा रहा है. कुछ को दिल्ली के लिए किया जा रहा है. हमारे करीब 20 गांव हिंदू विहीन हो चुके हैं. इसके अलावा मंदिरों में पूजा-पाठ करने के लिए भी हमें कई बार सोचना पड़ता है. ब्रजमंडल यात्रा के दौरान नुहूं में हुए झगड़े से रंजिश रखते हैं.
इन लोगों के करीब 25 जनों के नाम आए थे तब से इनको हमसे रंजिश रखते हैं .घायल लालचंद ने बताया कि जब यह झगड़ा हुआ तो मैं टेंट की दुकान के सामने बैठा हुआ था. इन्होंने हमारे बच्चे के साथ मारपीट की, जब देख नहीं पाए, जब बाद में पता चला जब हम उन्हें बचाने गए थे. इन्होंने हम पर भी हमला किया, जिसमें मेरे भी काफी चोट आई है और यह लोग यहां का माहौल खराब करना चाहते हैं.
नौगांव के पास राजस्थान बॉर्डर पर हरियाणा में मंगलवार की शाम को वाहन हटाने को लेकर दो समुदाय के बीच हुए झगड़े के बाद यहां के लोग अभी यह बात कह रहे हैं कि जिन्होंने झगड़ा किया, वह तो भाग गए और लेकिन इस झगड़े की शिकार हम हुए हैं क्योंकि हमारे घरों में आग लगा दी. दुकानें जला दी और सामान जला दिया. बाइक को आग लगा दी .
गांव की महिला अनीशा ने बताया कि कि हमारे घरों को आग लगा दी गई. काफी कुछ नुकसान हुआ है, जो झगड़ा करने वाले थे. वह भाग गए और इसका शिकार हम हुए हैं. यह झगड़ा करीब दो घंटे तक चला. यहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया. महिला अफसरी ने बताया कि झगड़ा करने वाले तो भाग गए और हम यहां फंस गए. हमारे घरों को आग लगा दी, जैसी झगड़ा बड़ा तो हम तो हमारे घरों में चले गए और छिप गए.
पीछे से दुकानों में और दूसरे मकानों में आग लगा दी. हमारा सारा सामान जलकर राख हो गया. पशुओं का चारा भी राख हो गया .अब हम खुले आसमान के नीचे हैं. रामगढ़ उपखंड अधिकारी अनिल मीणा ने बताया कि मंगलवार को 5:00 बजे जैसे ही सूचना मिली. उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत करा दिया गया.
नौगावा थाना प्रभारी को मौके पर भेजा गया. करीब 2 घंटे इसमें जाम लगा रहा. देर शाम को हालात जैसे ही सामान्य हुए तहसीलदार और थाना प्रभारी को वहां बने रहने की निर्देश दिए गए. उन्होंने बताया कि क्योंकि यह बॉर्डर एरिया है इसलिए नाइट पेट्रोलिंग को बढ़ा दिया गया है और उन्हें निर्देशित किया गया है कि जो भी बॉर्डर एरिया पर असामाजिक तत्व दिखाई दे. उन्हें पाबंद किया जाए.
एक गांव हरियाणा का और एक गांव राजस्थान का है. इस संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक को इनफॉर्म किया गया है और हरियाणा पुलिस से भी बात की जा रही है. हरियाणा पुलिस ने राजस्थान के गांव हाजीपुर के कुछ ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Alwar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!