Naresh Meena: राजस्थान हाईकोर्ट ने नरेश मीणा को दी जमानत, झालावाड़ मामले में आदेश

Naresh Meena Bail: राजस्थान हाईकोर्ट ने झालावाड़ अस्पताल विरोध प्रदर्शन मामले में नरेश मीणा को जमानत दी. जस्टिस अशोक कुमार जैन की एकलपीठ ने सुनाया फैसला. एडवोकेट फतेह राम मीणा और रजनीश गुप्ता ने रखा पक्ष.

Naresh Meena: राजस्थान हाईकोर्ट ने नरेश मीणा को दी जमानत, झालावाड़ मामले में आदेश
Image Credit: Naresh Meena

Naresh Meena: राजस्थान हाईकोर्ट ने झालावाड़ अस्पताल में विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले में नरेश मीणा को जमानत दे दी है. जस्टिस अशोक कुमार जैन की एकलपीठ ने नरेश मीणा की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश जारी किया. मामले में नरेश मीणा की ओर से एडवोकेट फतेह राम मीणा और रजनीश गुप्ता ने पक्ष रखा.

राजस्थान हाईकोर्ट ने झालावाड़ स्कूल हादसे से जुड़े मामले में नेता नरेश मीणा को बड़ी राहत देते हुए जमानत दे दी है, जिससे उनके जेल से रिहा होने का रास्ता साफ हो गया है. जस्टिस अशोक कुमार जैन की एकलपीठ ने गुरुवार को नरेश मीणा की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश जारी किया.

Add Zee News as a Preferred Source

मामला झालावाड़ के पीपलोदी में स्कूल की इमारत गिरने से घायल हुए बच्चों के इलाज के दौरान जिला अस्पताल में नरेश मीणा और उनके साथियों द्वारा कथित तौर पर हंगामा करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने से संबंधित है. इस मामले में जिला अस्पताल के डीन और अधीक्षक की शिकायत पर नरेश मीणा, जयप्रकाश, मुरारी, गोलू मीणा और प्रदीप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.

करीब एक महीने तक जेल में रहने के बाद नरेश मीणा को हाईकोर्ट से जमानत मिली है, जबकि उनके सह-अभियुक्त जयप्रकाश और मुरारी को पहले ही जमानत मिल चुकी थी. सेशन कोर्ट द्वारा उनकी जमानत याचिका खारिज होने के बाद हाईकोर्ट का यह फैसला मीणा के समर्थकों के लिए खुशी की लहर लेकर आया है.

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More