शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को राहत, दर्ज FIR पर HC ने लगाई रोक

Jaipur News: राजस्थान हाईकोर्ट ने भरतपुर के मथुरा गेट थाने में फिल्म अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर रोक लगा दी है. 
 

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को राहत, दर्ज FIR पर HC ने लगाई रोक
Image Credit: Rajasthan High Court

Jaipur News: राजस्थान हाईकोर्ट ने खराब कार की मार्केटिंग करने के मामले में भरतपुर के मथुरा गेट थाने में फिल्म अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण सहित अन्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर में कार्रवाई करने पर रोक लगा दी है. जस्टिस सुदेश बंसल की एकलपीठ ने यह आदेश शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण सहित अन्य की ओर से दायर आपराधिक याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए दिए.

याचिकाकर्ता की ओर से पैरवी करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और अधिवक्ता माधव मित्र ने अदालत को बताया कि शिकायतकर्ता ने कार खरीदने के बाद उसे तीन साल तक करीब 67 हजार किलोमीटर चलाया और उसके बाद एफआईआर दर्ज कराई.

Add Zee News as a Preferred Source

मामले में फिल्म अभिनेता याचिकाकर्ताओं पर कोई स्पष्ट आरोप नहीं है. उन्होंने सिर्फ कार का विज्ञापन किया था. इसके अलावा हर वाहन की परफॉर्मेंस उसके चलाने के तरीके पर निर्भर करती है. यदि शिकायतकर्ता को कार की परफॉर्मेंस को लेकर कोई शिकायत भी थी तो इसमें कोई आपराधिक मामला नहीं बनता है.

शिकायतकर्ता इसे उपभोक्ता अदालत में परिवाद दायर कर चुनौती दे सकता था. इसके बावजूद भी उसने थाने में आपराधिक मामला दर्ज करा दिया. ऐसे में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द किया जाए, जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने याचिकाकर्ताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर में आगामी कार्रवाई करने पर रोक लगा दी है.

गौरतलब है कि भरतपुर के वकील कीर्ति सिंह ने मथुरा गेट थाने में गत दिनों एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें कंपनी के एमडी अनसो किम, निदेषक और सीईओ तरुण गर्ग, शाहरुख खान व दीपिका पादूकोण सहित अन्य को आरोपी बनाते हुए कहा गया था कि उसने जून, 2022 में 23 लाख 97 हजार रुपए में एक कंपनी की कार खरीदी थी.

हाईवे पर कार चलाने के दौरान ओवरटेक करते समय कार पिकअप नहीं लेती और सिर्फ उसका आरपीएम ही बढ़ता है. वहीं, कार के ओडोमीटर में माल फंक्शन लिखा आने का साइन नजर आता है. वहीं, तेज चलाने पर कार वाइब्रेट होने लगती है. एफआईआर में यह भी कहा गया कि जब शिकायत दी गई तो कार एजेंसी संचालक ने इसे कार निर्माण में दोष बताया. अपराध में कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ दोनों फिल्मी कलाकार भी बराबर के आरोपी हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More