Rajasthan News : राजस्थान के जयपुर से मुंबई गई इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में बम होने की खबर से एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया. फ्लाइट नंबर 6E-5282 के बाथरूम में किसी ने एक लेटर रखा था जिसमें बम की बात लिखी थी.
Trending Photos

Jaipur News : राजस्थान में जयपुर से मुबंई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में बम की धमकी भरा लेटर मिलने से मुंबई एयरोपोर्ट पर हलचल बढ़ गयी.
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एंटी बम स्क्वॉड और पुलिस को सूचना दी और पूरी फ्लाइट को खंलागा गया. लेकिन किसी भी तरह की कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली. बम होने की खबर के बाद रात 8 बजकर 43 मिनट पर मुंबई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गयी थी.
फ्लाइट को सुरक्षित रात करीब 8 बजकर 50 मिनट पर लैंड कराया गया. और फिर सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत रिमोट बे में पार्क कर सभी पैसेंजर्स को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया.
सूत्रों के मुताबिक फ्लाइट की लैंडिंग के बाद ट्रैंकिग के दौरान स्टॉफ को एक लेटर मिला था जो बाथरूम में मिला था और उसमें लिखा था कि फ्लाइट में बम रखा है. इसके बाद एयरपोर्ट सिक्योरिटी और पुलिस की टीम ने पूरी फ्लाइट की सघन चेकिंग की लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला.
जिसके बाद मुंबई पुलिस की टीम ये पता लगाने की कोशिश में है कि धमकी भरे ऐसे नोट को किस ने बाथरूम तक पहुंचाया और उसका मकसद क्या था. आपको बता दें कि झूठी धमकी देने वालों पर कई गंभीर आपराधिक आरोपों के साथ ही 1 लाख से लेकर 1 करोड़ तक का जुर्माना लगाया जा सकता है.