&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaisalmer Crime News: राजस्थान पुलिस सीआईडी इंटेलिजेंस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया, जिसमें जैसलमेर से एक जासूस हनीफ खान की गिरफ्तार की, जो पैसों के लालच में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए भारतीय सेना से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं भेजता था.
मिली जानकारी के अनुसार, सीआईडी इंटेलिजेंस राजस्थान की टीम लगातार राजस्थान में जासूसी मामलों की निगरानी कर रही थी. इसी के चलते हनीफ खान की गतिविधियां संदिग्ध लगी. वहीं, पुलिस जांच में पता चला कि हनीफ सोशल मीडिया के जरिए लगातार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में था.
हनीफ खान भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बहला गांव का रहने वाला है, जिसका लगातार सीमावर्ती क्षेत्रों में आना जाना रहता है. पूछताछ में पता चला कि हनीफ महत्वपूर्ण सैन्य संस्थानों और सेना के मूवमेंट की जानकारी रखता था, जिसने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी वह पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क में था. हनीफ सेना के आवागमन की जानकारी साझा कर रहा था.
ऐसे में पुलिस सीआईडी इंटेलिजेंस टीम ने हनीफ खान के खिलाफ मामला दर्ज कर गुरुवार 25 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि साल 2025 में जैसलमेर से जासूसी के आरोप में ये चौथी गिरफ्तारी है.
बता दें कि इससे पहले 20 अगस्त 2025 को जैसलमेर में एक संदिग्ध को पकड़ा गया था. पकड़े गए युवक की पहचान जीवन खान (25) के रूप में हुई थी, जिसकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही थी.
इसके चलते उसे डिटेन कर गिरफ्तार किया गया था. ये आरोपी आर्मी एरिया के एक रेस्टोरेंट में काम करता था, जो गिरफ्तारी के वक्त वह पाकिस्तानी नंबरों पर फोन कर रहा था. उसके मोबाइल में कई सारे पाकिस्तानी नंबर मिले थे. आरोपी जीवन खान इससे पहले भी इन इलाकों में काम कर चुका था.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!