Rajasthan : राजस्थान में जल सकंट हमेशा से रहा है, ऐसे में पुराने जमाने से ही जल संचित करने पर जोर दिया जाता रहा है. इस बार दौसा में बना रहा ईसरदा बांध पानी की जरूरत को पूरा करने वाला है. सिर्फ मॉनसून का इंतजार है.
Trending Photos

Rajasthan : राजस्थान के दौसा में ईसरदा बांध का काम लगभग पूरा हो चुका है. जल संसाधन विभाग अब जुलाई तक आशिंक काम को पूरा करने की कोशिश में है. जैसे ही इस बार मॉनसून दस्तक देगा और बांध भरेगा, वैसे ही राजस्थान के 1256 गांव और 6 शहरों में पानी की किल्लत कम होगी.
दौसा के ईसरदा बांध में रामजल सेतु लिंक परियोजना के तहत रामगढ़ बांध, बुचारा, छितोली आदि से बांधों में पेयजल के लिए आपूर्ति हो सकेगी. जिससे जयपुर और आसपास के इलाकों को भी पानी मिल सकेगा. दौसा में पानी की भारी किल्लत है. हालात ये हैं कि जिला मुख्यालय पर 5 दिन में एक बार पानी सप्लाई होता है.
आपको बता दें कि ईसरदा बांध बीसलपुर बांध के डाउन स्ट्रीम में बनेठा गांव के पास बनास नदी पर बनाया जा रहा है. पहले चरण में डैम का पूरा भराव स्थल और पानी का भंडारण किया जाना है. दूसरे चरण में बांध में आरएल 262 मीटर तक पानी जमा हो सकेगा.
हालांकि फिलहाल अप्रैल में राजस्थान में गर्मी का तांडव जारी है. बाड़मेर में तापमान 45 डिग्री के पार जा चुका है. यहां पर अभी से आग बरस रही है. आगामी दो दिन के दौरान प्रदेश के कुछ जिलों में गर्मी का रेड अलर्ट जारी कर दिया है. वहीं मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों के कई इलाकों में राहत की बारिश का भी अनुमान है.
राजस्थान में बीते दिन सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 45.5 डिग्री रहा है. यह सामान्य से 6.5 डिग्री अधिक था. वहीं, जैसलमेर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री, फलोदी में 44.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 43.1 डिग्री, जालौर में 42.4 डिग्री, बीकानेर में 42.3 डिग्री, जोधपुर में 42.2 डिग्री, चूरू में 41.4 डिग्री और कोटा में 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा.
इससे गर्मी से कोई खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.