Rajasthan Jail Prahari Admit Card 2025: जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड आज होगा जारी, यहां से करें डाउनलोड

Rajasthan Jail Prahari Admit Card 2025: राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र आज 8 अप्रैल को जारी होगा. जेल प्रहरी की यह परीक्षा कुल 803 पदों के लिए हो रही है.

Rajasthan Jail Prahari Admit Card 2025: जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड आज होगा जारी, यहां से करें डाउनलोड

Rajasthan Jail Prahari Admit Card 2025: राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र आज 8 अप्रैल को जारी होगा. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in या आपनी SSO आईडी के जरिए अपने हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे. ऑनलाइन एडमिट कार्ड देखने के लिए अभ्यर्थियों को अपने रोल नंबर और पासवर्ड की मदद लेनी होगी.

जेल प्रहरी परीक्षा का पैटर्न जेल प्रहरी की यह परीक्षा कुल 803 पदों के लिए हो रही है. जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. एक प्रश्न 4 अंक का होता है, इस तरह कुल परीक्षा 400 अंकों की होगी. परीक्षा में एक अंक की निगेटिव मार्किंग भी होगी. परीक्षा बहुविकल्पिय प्रश्नों में होगी. हर प्रश्न का सही जवाब देने के लिए पांच विकल्प या गोले दिए जाएंगे. पहले चार विकल्प A, B, C, D उत्तर से संबंधित होंगे.

वहीं 5वां विकल्प E अनुत्तरित प्रश्न को लेकर होगा, यदि उम्मीदवार किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता, तो 5वां विकल्प E के रूप में भरना होगा. 10 प्रतिशत गोला नहीं भरने वाले अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए अयोग्य होंगे. फोटोयुक्त वैलिड पहचान पत्र लाना अनिवार्य परीक्षा केंद्र पर अपना ई-प्रवेश पत्र, एक फोटोयुक्त वैलिड पहचान पत्र (आधार कार्ड) लाना होगा. जिसमें अभ्यर्थियों की जन्मतिथि अंकित हो.

विशेष परिस्थिति में पैनकार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र से मिलान किया जाएगा. अभ्यर्थियों को अपने साथ एक पासपोर्ट साइज फोटो भी लाना होगा. परीक्षा की टाइमिंग राजस्थान जेल प्रहरी लिखित परीक्षा 12 अप्रैल 2025 शनिवार को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10-12 बजे तक होगी. वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा 3-5 बजे तक होगी.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड संबंधित नोटिस में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जरूरी दिशा निर्देश भी बताए हैं. जिसमें अभ्यर्थियों को परीक्षा समय से 2 घंटे पहले अपनी उपस्थिति दर्ज कराना होगा, ताकि तलाशी के बाद अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष में अपने स्थान पर बैठ सकें. परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले अभ्यर्थियों की एंट्री सेंटर पर बंद कर दी जाएगी. ऐसे करें एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जेल प्रहरी एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने के प्रक्रिया शेयर की गई है.

अभ्यर्थी इसकी मदद से अपने हॉल टिकट ऑनलाइन देख सकते हैं. सबसे पहले अभ्यर्थी राजस्थान भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं. यहां पर Admit Card For लिंक पर जाकर सही ऑप्शन का चयन करें. अब अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि की डिटेल्स सही बॉक्स में ध्यानपूर्वक भर दें. इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई दे रहा कैप्चा कोड दर्ज करें. अब Get Admit Card पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देने लगेगा.

Trending news