जयपुर में इस दिवाली 'स्वदेशी थीम' पर सजेंगे बाजार, चाइनीज लाइट्स का बहिष्कार

Jaipur News: जयपुर में दीपावली 2025 को लेकर व्यापारिक संगठनों ने एक नई पहल की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' और 'आत्मनिर्भर भारत' के विजन को आगे बढ़ाते इस बार दीपावली पर पूरा जयपुर शहर स्वदेशी उत्पादों से सजाया जाएगा. 

जयपुर में इस दिवाली 'स्वदेशी थीम' पर सजेंगे बाजार, चाइनीज लाइट्स का बहिष्कार
Image Credit: Jaipur News

Jaipur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीजन देश-प्रदेश में वोकल फॉर लोकल को बढ़ाकर आत्मनिर्भर बनाए. नवरात्रि पर्व से देशभर में त्यौहारी सीजन शुरू गए, जिससे अब भारत स्वदेशी वस्तुएं अपनाने पर आह्वान कर रहा है. आज जयपुर व्यापार महासंघ के पदाधिकारी समेत जयुपर के अलग-अलग बाजारों के व्यापार मंडल के अध्यक्ष और पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई.

इस बैठक में इस दीपावली की रोशनी-सजावट स्वदेशी उत्पाद अपनाने का आह्वान किया है. बैठक में मौजूद सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एक आवाज में स्वदेशी वस्तुएं-उत्पाद उपयोग में लेने की बात कही. प्रधानमंत्री के वीजन को आगे बढ़ाते हुए देश को आर्थिक रूप से मजबूत करने का का मिलकर काम करेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

इस दीपावली स्वदेशी थीम पर सजेंगे बाजार
जयपुर की दीपावली देश-दुनिया में प्रसिद्ध है क्योंकि यहां की रोशनी-सजावट पूरे जयपुर शहर को नई उर्जा से भर देता है. इस रोशनी—सजावट को निहारने देश-विदेश से पर्यटक जयपुर पहुंचते हैं, जो कि एक सप्ताह तक देर रात तक विदेशी पर्यटक खुली जीप में भ्रमण कर शहर की खुबसूरती को निहारते हैं.

जयपुर शहर के हर बाजार को अलग-अलग तरीके से सजाया जाता है. इसमें भी हर एक बाजार एक-दूसरे बाजार से अच्छी रोशनी-सजावट करता है लेकिन इस बार जयपुर को स्वदेशी थीम पर सजाने का फैसला लिया गया है. यहां स्वदेशी अपनाने का संदेश देते हुए विदेशी उत्पादों की बजाय भारत में बने फ्लेक्स, बैनर, पोस्टर, दीपक, बल्ब, सजावटी आइटम से सजे बाजारों में स्थानीय व्यापारी वोकल फॉर लोकल का संदेश देंगे.

इसके साथ ही लाइट डेकोरेशन भी स्वदेशी थीम पर होगा. जयपुर व्यापार महासंघ के महामंत्री सुरेश सैनी ने बताया कि जयपुर के डेढ़ लाख से ज्यादा और प्रदेशभर से 25 लाख व्यापारी मिलकर स्वदेशी अपनाने का पैगाम देंगे.

स्वदेशी अपनाएं रोजगार बढ़ेगा
चांदपोल बाजार व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अचल जैन ने बताया कि चांदपोल बाजार एक ऐसा बाजार में जहां दुकानदार से लेकर फूटपाथ पर सामान बेचने वाले फुटकर व्यापारी सबसे ज्यादा स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने के लिए तैयार हैं. इस दीपावली चांदपोल बाजार में स्वदेशी वस्तुए देखी जाएंगी. इसके लिए सभी व्यापारियों समेत आमजन से भी अपील की जा रही वोकल फॉर लोकल वस्तुओं पर जोर दें.

जयपुर समेत प्रदेशभर में बने दीपक, जिन्हें कुम्हार और गौशालाओं में तैयार किया गया है, लगभग सवा लाख दुकानदारों तक पहुंचेंगे. व्यापारी मोहनलाल कुमावत ने बताया कि स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से न केवल व्यापारियों को, बल्कि निम्न आय वर्ग के लोगों को भी रोजगार मिलेगा. इससे प्रधानमंत्री की 'सबका साथ सबका विकास' की सोच साकार होगी.

चाइनीज का बहिष्कार,स्वदेशी अपनाने की अपील
जयपुर शहर के सभी व्यापारियों ने संकल्प लिया है कि इस दीपावली पर्व पर शहर में चाइनीज लाइट्स कहीं नजर नहीं आएंगी. स्वदेशी उत्पादों का ही क्रय-विक्रय का संकल्प लिया गया. इस दीपावली शहर का हर एक घर पर स्वदेशी उत्पादों से रोशन नजर आएगा.

सचिव बापू बाजार व्यापार मंडल के सचिव विक्की चेलानी ने बताया कि दिल्ली, चेन्नई और बेंगलुरु से राइजिंग लाइट्स मंगवाई जाएंगी, जबकि ट्यूबलाइट बल्ब और कुछ अन्य आइटम जयपुर में ही तैयार हो रहे हैं. इसके साथ ही कपड़े-कागज की बॉल और अन्य डेकोरेटिव आइटम दिल्ली से मंगवाया जा रहा है. इसके जरिए जयपुर से वोकल फॉर लोकल का नारा बुलंद किया जाएगा.

हर दुकान पर लिखेंगे-स्वदेशी उत्पाद उपलब्ध है
आतिश मार्केट अध्यक्ष भूपतराय कांटेवाला,एमआई रोड अध्यक्ष हरपाल सिंह पाली ने बताया कि इस बार बाजारों में विदेशी लाइट का इस्तेमाल नहीं होगा. इसके साथ ही लोगों को जागरूक किया जाएगा कि स्वदेशी उत्पाद विदेशी सामग्रियों से बेहतर है. वो खुद एक ज्वेलरी व्यवसायी हैं, उनकी ज्वेलरी पूरी तरह भारत के बाजारों में ही तैयार हो रही है.

गोल्ड और सिल्वर जरूर बाहर से इंपोर्ट होता है, लेकिन मैन्युफैक्चरिंग भारत में ही होती है. जयपुर के अलावा कोलकाता, मुंबई, सूरत इसके हब हैं. यहां के लोग भारतीय ज्वेलरी ही ज्यादा पसंद करते हैं, जब लोग स्वदेशी अपनाएंगे तो उससे राजस्थान के साथ भारत देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी. जयपुर की इस स्वदेशी दीपावली से न केवल शहर जगमगाएगा, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी अपनाने के आह्वान को भी बल मिलेगा. साथ ही ये पहल भारत के व्यापार और रोजगार के क्षेत्र में स्थानीय हुनर को उजागर करने का एक अवसर भी बनेगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More