अटैक के बाद भी PM बिहार में चुनावी भाषण देने में बिजी- कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे

Rajasthan News: सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी के नहीं आने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तंज कसा.

अटैक के बाद भी PM बिहार में चुनावी भाषण देने में बिजी- कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे

Rajasthan News: सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी के नहीं आने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तंज कसा. राजस्थान में संविधान बचाओ रैली में लोगों को संबोधिक करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश की बदकिस्मती है कि जब देश के स्वाभिमान को धक्का लगा है, उस पीएम बिहार में चुनावी भाषण दे रहे थे.

संविधान बचाओ रैली में बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि यह देश की बदकिस्मती ही है, जब देश के स्वाभिमान को इतना भीषण धक्का लगा है और ऐसे समय में पीएम बिहार में चुनावी भाषण दे रहे थे. सर्वदलीय बैठक में सभी दलों के नेता आए थे. लेकिन दुख है कि पीएम मोदी उस बैठक में नहीं थे.

खड़गे ने कहा कि बिहार इतना दूर था क्या? सर्वदलीय बैठक में पीएम आते और अपनी आगे की योजना बताते. हमसे उन्हें क्या मदद चाहिए, इस चर्चा करते. खड़गे ने सोमवार को जयपुर के रामलीला मैदान में कांग्रेस की 'संविधान बचाओ रैली' को संबोधित किया.

इस रैली में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ कई नेता मौजूद थे. डोटासरा ने कहा- पहले पुलवामा में हमला हुआ. अब पहलगाम में हमला हुआ है. आखिर यह चूक कहां हुई है? यह पूछने का हिंदुस्तानी को पूरा अधिकार है. उन्होंने कहा कि मोदीजी आपने वादे किए थे उनका क्या हुआ? एक के बदले 100 सिर कब आएंगे?

इससे पहले, जयपुर एयरपोर्ट पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित वरिष्ठ नेताओं ने खड़गे का स्वागत सतकार किया था.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

Trending news