Rajasthan Live News: वक्फ बिल संशोधन को लेकर मुस्लिम सहित अन्य संगठनों की PC, राष्ट्रव्यापी आंदोलन की चेतावनी

Rajasthan Live News: SDM हनुमानाराम को गिरफ्तार कर आरोपी को SOG टीम लेकर कोर्ट पहुंची. SOG ने आरोपी एसडीएम हनुमानाराम का 8 दिन का डिमांड मांगा. आरोपी ने दो अभ्यर्थियों के स्थान पर डमी कैंडिडेट बनकर परीक्षा दी थी.  

Rajasthan Live News: वक्फ बिल संशोधन को लेकर मुस्लिम सहित अन्य संगठनों की PC, राष्ट्रव्यापी आंदोलन की चेतावनी
Live Blog

Rajasthan Live News: SDM हनुमानाराम को गिरफ्तार कर आरोपी को SOG टीम लेकर कोर्ट पहुंची. SOG ने आरोपी एसडीएम हनुमानाराम का 8 दिन का डिमांड मांगा. इससे पहले आरोपी को लेकर SOG टीम कोर्ट पहुंची. आरोपी ने दो अभ्यर्थियों के स्थान पर डमी कैंडिडेट बनकर परीक्षा दी थी. SI भर्ती परीक्षा-2021 में आरोपी डमी कैंडिडेट बनकर बैठा था.

14:25:26
Rajasthan Live News: SOG मुख्यालय से बड़ी खबर

जैसलमेर के फतेहगढ़ एसडीएम हनुमानाराम को गिरफ्तार करने का मामला, आरोपी को SOG टीम मुख्यालय से कोर्ट लेकर रवाना हुई. गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था. जहां कोर्ट ने आरोपी का एक दिन का रिमांड दिया था. रिमांड अवधि पूरी होने पर आज दूसरी बार आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा. आरोपी को कोर्ट में पेश कर SOG अग्रिम अनुसंधान के लिए रिमांड मांगेगी. आरोपी ने SI भर्ती परीक्षा 2021 में दो अभ्यर्थियों के स्थान पर डमी कैंडिडेट बनकर परीक्षा दी थी. 

17:56:10
वक्फ बिल संशोधन को लेकर मुस्लिम सहित अन्य संगठनों की पीसी

वक्फ बिल संशोधन को लेकर मुस्लिम सहित अन्य संगठनों की पीसी. पीसी के दौरान वक्फ संशोधन के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन की चेतावनी. कल से 18 अप्रैल तक वक्फ बचाओ अभियान के रूप में मनाया जाएगा. अभियान में अलग-अलग समुदाय के लोगों के साथ बैठकें होंगी. इसी दौरान भारत के कई राज्यों के साथ जयपुर में भी प्रदर्शन होगा. तहफूजे औकाफ कारवां,बत्ती गुल तहरीक,जिलास्तरीय धरने,बड़े शहरों में धरने. प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया अभियान चलाया जाएगा. जमाते इस्लामी हिंद के प्रदेश अध्यक्ष नाजीमुद्दीन ने दी जानकारी.  
 

13:56:52
Rajasthan Live News: SDM हनुमानाराम को SOG टीम लेकर कोर्ट पहुंची

SOG मुख्यालय से खबर, SDM हनुमानाराम को गिरफ्तार कर आरोपी को SOG टीम लेकर कोर्ट पहुंची. कुछ देर में आरोपी को सेशन कोर्ट में पेश किया जाएगा.  आरोपी को कोर्ट में पेश कर SOG रिमांड मांगेगी. आरोपी ने दो अभ्यर्थियों के स्थान पर डमी कैंडिडेट बनकर परीक्षा दी थी. SI भर्ती परीक्षा-2021 में आरोपी डमी कैंडिडेट बनकर बैठा था. 

13:21:41
Rajasthan Live News: परिवहन विभाग फिर दिखाएगा ऑटो-टैक्सी पर सख्ती

परिवहन विभाग फिर ऑटो-टैक्सी पर सख्ती दिखाएगा. ऑटो के बगैर मीटर संचालन पर सख्ती की जाएगी. 12 साल बाद शहर में ऑटो की किराया दरें निर्धारित की जाएंगी. जयपुर शहर में करीब 50 हजार ऑटो रिक्शा चलते हैं. एप आधारित कैब का भी किराया निर्धारण होगा. वर्ष 2013 में जुलाई में अंतिम बार किराय निर्धारित हुआ था. लेकिन इसके बाद मनमर्जी से ऑटो चालक किराया वसूलने लगे. अब आरटीओ प्रथम में 16 अप्रैल को किराए को लेकर बैठक होगी. ऑटो, टैक्सी यूनियनों के पदाधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे.

09:01:43
Rajasthan Live News: PWD XEN हरिप्रसाद मीणा के ठिकानों पर एसीबी ने छापा

जयपुर एसीबी मुख्यालय से बड़ी खबर आ रही है कि दूदू PWD XEN हरिप्रसाद मीणा के ठिकानों पर एसीबी ने छापा मारा है। आय से अधिक संपत्ति को लेकर की जा रही इस कार्रवाई में एसीबी की टीमें दूदू के गांव बगड़ी, जगतपुरा सहित आधा दर्जन ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब एसीबी आय से अधिक संपत्ति के मामलों में सख्ती से निपट रही है। इससे पहले भी एसीबी ने विभिन्न अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की है, जिसमें कई बड़े मामले सामने आए हैं.

08:18:36
Rajastha Live News: कोटा दंगल में पहुंचे पहलवान

प्रदेश भर के पहलवान पहुचे कोटा दंगल में लेंगे भाग राज्य स्तरीय अंडर-20 कुश्ती प्रतियोगिता दंगल की शुरुआत आज शाम 4 बजे से पुरूष वर्ग में फ्री स्टाईल,ग्रीको रोमन व महिलाओं के होंगे कुश्ती मुकाबले राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर के पहलवान ले रहे प्रतियोगिता में हिस्सा निष्पक्षता को लेकर DRS सिस्टम की भी रहेगी व्यस्था कुश्ती संघ अध्यक्ष राजीव दत्ता करेंगे उद्घाटन    

08:17:51
Rajastha Live News: सोने-चांदी में गिरावट

अमरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के टेरिफ वार से आमजन में खुशी शादियों के सीजन में सोना चांदी के दामो में गिरावट सोना 4000 तो चांदी में 10000 रुपये की गिरावट खाद्यय तेल के दामों में भी देखने को मिल रही कमी वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा तब सोना चांदी की कीमतों में असर होना स्वाभाविक नोटबन्दी के दौरान नकदी हुई थी जीरो लेकिन सोना चांदी थे कायम    

08:17:12
Rajastha Live News: जालोर में घर में चोरी

सायला मेंगलवा क्षेत्र में चोर एक बार फिर सक्रिय,मेंगलवा में एक घर के ताले तोड़ अज्ञात चोर नकदी व सोने-चांदी के आभूषण लेकर हुए फरार,मकान मालिक पास में गया हुआ था जागरण में बाइक व स्कूटी को को भी ले जाने कि थे फिराक में,घर से बाहर निकले तब मकान मालिक आ पहुंचा,ऐसे में नकदी व आभूषण लेकर चोर हुए फरार,पूर्व में हुई चोरी की वारदातों का भी नहीं हुआ है खुलासा,ऐसे में ग्रामीणों में आक्रोश

08:16:27
Rajastha Live News: डीडवाना में अंधेरा

लाडनूं , डीडवाना निम्बी जोधा टूकड़ी फीडर में बद पड़ी सप्लाई रात भर अंधेरे में डूबी रही ढाणियां, सैकड़ो लोग हो रहे हैं परेशान, मेंटेनेंस कार्य की खुल रही है पोल, पिछले करीब 13 घंटे से ठप पड़ी है बिजली

08:15:45
Rajastha Live News: राजस्थान रोडवेज

काशीराम जयपुर. रोडवेज का फोकस अब मध्यम श्रेणी शहरों पर. कस्बाई क्षेत्रों में विकसित किए जा रहे रोडवेज के बस स्टैंड. चिन्हित कस्बों, शहरों में बनाए जा रहे हैं रोडवेज के नए बस स्टैंड. ऐसे करीब 40 बस स्टैंड के लिए रोडवेज प्रशासन ने शुरू की प्रक्रिया. वहीं 21 बस स्टैंड के लिए कार्य पिछले बजट से हैं प्रक्रियाधीन. रोडवेज प्रशासन ने प्रत्येक बस स्टैंड के लिए 1.65 करोड़ बजट किया है आवंटित. इससे छोटे शहरों में भी यात्रियों को मिल सकेंगी बेहतर सुविधाएं.    

Trending news