Rajasthan Live News: SI भर्ती पेपर लीक मामले में अपडेट, RAS हनुमानाराम को कोर्ट ने 29 अप्रैल तक भेजा जेला

Rajasthan Live News: राजस्थान सरकार में मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने एक बार फिर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने बायो में बदलाव किया है. वहीं दूसरी ओर महादेव एप को लेकर जयपुर में आज फिर ED कई जगह छापेमारी कर रही है.

Rajasthan Live News:  SI भर्ती पेपर लीक मामले में अपडेट, RAS हनुमानाराम को कोर्ट ने 29 अप्रैल तक भेजा जेला
Live Blog

Rajasthan Live News: राजस्थान सरकार में मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने एक बार फिर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने बायो में बदलाव किया है. उन्होंने दोबारा अपने प्रोफाइल में 'कैबिनेट मिनिस्टर' लिख दिया है. वहीं दूसरी ओर महादेव एप को लेकर जयपुर में आज फिर ED कई जगह छापेमारी कर रही है. नेशनल हेराल्ड केस में ED दफ्तर के बाहर कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करेगी.

17:25:11
जयपुर

SI भर्ती पेपर लीक मामले में अपडेट. RAS हनुमानाराम को कोर्ट ने 29 अप्रैल तक भेजा जेला. अब तक हनुमानाराम सहित 100 आरोपी गिरफ्तार हो चुके है.  

16:51:09
रणथंभौर में बच्चे को उठाकर ले गया टाइगर

राजस्थान के सवाई माधोपुर में रणथंभौर में त्रिनेत्र गणेश मंदिर के पास एक बच्चे को टाइगर उठाकर ले गया. दादी-पोता त्रिनेत्र गणेश के दर्शन कर लौट रहे थे. 

15:28:38
Rajasthan Politics: डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने बदला अपना X पर बायो

राजस्थान सरकार में मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने एक बार फिर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने बायो में बदलाव किया है. उन्होंने दोबारा अपने प्रोफाइल में 'कैबिनेट मिनिस्टर' लिख दिया है. गौरतलब है कि कुछ समय पहले उन्होंने अपने बायो से कैबिनेट मिनिस्टर हटा दिया था, जिससे राजनीतिक गलियारों में उनके नाराज होने की अटकलें लगाई जा रही थीं.

13:34:27
जयपुर

नींदड़ आवासीय योजना पर बवाल, किसानों ने JDA पर लगाया 'लैंड फॉर लैंड स्कैम' का आरोप. जेडीए के खिलाफ किसानों की बगावत, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन. 145 दिन से धरने पर बैठे किसान आज JDA पोर्च में आकर धरना प्रदर्शन किया. सीबीआई जांच की मांग. जमीन के बदले जमीन घोटाले की जांच की मांग. किसानों का आंदोलन तेज. 
नींदड़ बचाओ संघर्ष समिति का हल्ला बोल, जेडीए पर अवैध कार्रवाई का आरोप. पुराने भूमि कानून में अवाप्ति पर नाराज किसान. नई प्रक्रिया की उठाई मांग. नींदड़ योजना में नियमों की अनदेखी. किसानों ने की न्याय की गुहार. 
जेडीए की मनमानी के खिलाफ सड़कों पर किसान. आंदोलन को मिली रफ्तार. 2017 और 2020 के समझौतों की अनदेखी. संघर्ष समिति का फूटा गुस्सा. नींदड़ में जमीन समाधि की चेतावनी. किसानों का संघर्ष लगातार जारी. 

12:40:26
Rajasthan Live News: प्रदेश में वैदिक संस्कार एवं शिक्षा बोर्ड का गठन

जयपुर, प्रदेश में वैदिक संस्कार एवं शिक्षा बोर्ड का गठन, राजस्थान सरकार ने दी मंजूरी, मंत्री मदन दिलावर का ट्वीट, 'सरकार की पहल प्राचीन वैदिक परंपराओं और मूल्यों के संरक्षण एवं प्रसार में निर्णायक भूमिका निभाएगी, इस बोर्ड के माध्यम से नई पीढ़ी को हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया जा सकेगा, जिससे उनमें राष्ट्रीय और सामाजिक चेतना का विकास होगा.

12:39:09
Rajasthan Live News: जयपुर में आज फिर ED कई छापेमारी

जयपुर में आज फिर ED कई छापेमारी, महादेव एप को लेकर चल रही कार्रवाई, छत्तीसगढ़ से आए अधिकारी कर रहे कार्रवाई, सोडाल में भरत दाधीच के ठिकानों पर चल रही कार्रवाई.

11:56:16
Rajasthan Live News: कांग्रेस नेता हेडक्वार्टर में हो रहे इक्कठा
09:17:45
Rajasthan Live News: गहलोत राज की योजनाओं पर सरकार का एक और वार

जयपुर, गहलोत राज की योजनाओं पर सरकार का एक और वार, पिछली सरकार की 33 योजनाएं फ्लैगशिप कार्यक्रम से बाहर, कांग्रेस राज की योजनाओं को किया आउट ऑफ फोकस, इनमें पेंशन योजनाएं, देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना, विदेशों में विद्यार्थियों को पढ़ाने की स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस, जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं इनमें शामिल, वहीं अपनी 26 स्कीम्स पर काम करेगी सरकार, भजनलाल सरकार का खाद्य सुरक्षा योजना, कुसुम योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वस्थ अवसंरचना मिशन, स्वच्छ भारत शहरी मिशन, मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान, लखपति दीदी, जल जीवन मिशन, नमो ड्रोन दीदी, पीएम आवास योजना शहरी पर जोर, इन योजनाओं को फ्लैगशिप कार्यक्रम में किया शामिल.

09:14:20
Rajasthan Live News: गहलोत ने दी राजस्थान पुलिस के स्थापना दिवस पर बधाई

राजस्थान पुलिस के स्थापना दिवस पर सभी जांबाज़ पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, आमजन की रक्षा तथा सेवा के लिए पूरी निष्ठा के साथ सजग प्रहरी के तौर पर दिन-रात कार्य करने वाली राजस्थान पुलिस पर हमें गर्व है- अशोक गहलोत

09:09:30
Rajasthan Live News: नेशनल हेराल्ड केस में ED की चार्जशीट दाखिल

नेशनल हेराल्ड केस में ED की चार्जशीट दाखिल, आज विरोध में कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, जयपुर में भी कांग्रेस नेता करेंगे विरोध प्रदर्शन, 12 बजे ED दफ्तर के बाहर करेंगे विरोध प्रदर्शन.

08:41:27
Rajasthan Live News: जयपुर में अमेरिकी वायुसेना का बढ़ता मूवमेंट

जयपुर में अमेरिकी वायुसेना का बढ़ता मूवमेंट, एक और मालवाहक C-17 ग्लोबमास्टर विमान पहुंचा जयपुर, कतर के अल उदेद एयरपोर्ट से आज सुबह पहुंचा जयपुर, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के दौरे के चलते जयपुर आ रहे विमान, कल शाम भी एक विमान पहुंचा था जयपुर, हालांकि कल शाम आया विमान हुआ वापस रवाना.

07:27:14
Rajasthan Live News: बीजेपी का वक्फ सुधार जन जागरण अभियान कार्यशाला आज

जयपुर, बीजेपी का वक्फ सुधार जन जागरण अभियान कार्यशाला आज,  प्रदेश प्रभारी डॉ राधा मोहनदास अग्रवाल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा  प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ कार्यशाला को करेंगे संबोधित, सुबह 11 बजे बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विभिन्न सत्रों में कार्यशाला चलेगी, कार्यशाला में प्रदेश पदाधिकारी, अभियान संयोजक, सह संयोजक उपस्थित रहेंगे,  इस दौरान डॉ अग्रवाल संगठन से जुड़े पदाधिकारियों के साथ चर्चा भी करेंगे, इस दौरान डॉ अग्रवाल प्रबुद्धजन सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे.

07:23:41
Rajasthan Live News: राधामोहन दास अग्रवाल का बड़ा बयान

जयपुर, बीजेपी प्रदेश प्रभारी डॉ राधामोहन दास अग्रवाल का बड़ा हमला, मुस्लिम और हिंदू कांग्रेस नेताओं ने मुस्लिम संपत्तियों को लूटा, ओवैसी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिक अर्जुन खड़गे भी बड़े लुटेरों में शामिल, कर्नाटक में वक्फ की संपत्तियों को कांग्रेसियों ने लूटा, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लूटा ये लुटेरे है डर गए हैं कि उनकी लूट बेनकाब होने वाली है, यह संपत्ति छीनी जाने वाली है रावण की नाभि पर चोट नहीं करो तो मरता नहीं है अब मोदी जी उनके नाभि पर चोट कर रहे हैं, लूट तंत्र बनाया है उसे तोड़ने जा रहे हैं.

07:22:37
Rajasthan Live News: 76वां राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह

जयपुर, 76वां राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह RPA में आयोजित हो रहा, राज्य स्तरीय समारोह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होंगे समारोह में मुख्य अतिथि, मुख्यमंत्री RPA ग्राउंड में लेंगे परेड की सलामी, वहीं उत्कर्ष सेवाओं के लिए पुलिस कर्मियों को देंगे पदक, समारोह के बाद RPA में आयोजित किया जाएगा रक्तदान शिविर, शाम को जवाहर सर्किल पर होगा पुलिस बैंड का डिस्प्ले RPA पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री शहीद स्मारक पर शहीद पुलिस कर्मियों को पुष्प चक्र अर्पित कर देंगे श्रद्धांजलि.

Trending news