Rajasthan Live News: जयपुर में वक्फ बिल का विरोध, बालमुकुंद आचार्य बोले- ये बिल ऐतिहासिक कदम

Rajasthan Live News: कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का बड़ा बयान: 'वन नेशन वन इलेक्शन' बिल पास होना तय! मेघवाल ने कहा कि यह बिल वक़्फ़ बिल मैनेजमेंट का है और इससे सबका भला होगा. वहीं विधायक बाल मुकुंद आचार्य ने इस बिल को ऐतिहासिक बिल बताया.

Rajasthan Live News: जयपुर में वक्फ बिल का विरोध, बालमुकुंद आचार्य बोले- ये बिल  ऐतिहासिक कदम
Live Blog

Rajasthan Live News: कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का मानना है कि 'वन नेशन वन इलेक्शन' बिल पास हो जाएगा, क्योंकि कांग्रेस के समय में भी वक़्फ़ बिल पास हुआ था. मेघवाल का कहना है कि यह बिल वक़्फ़ बिल मैनेजमेंट का है और इससे सबका भला होगा. यह बिल लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों को एक साथ कराने का प्रस्ताव करता है, जिससे देश की चुनावी प्रक्रिया में सुधार हो सके.

15:04:53
Rajasthan Live News: आसाराम को फिलहाल हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत

जोधपुर, यौन उत्पीड़न के आरोप में आजीवन कारावास सजा काट रहे आसाराम का मामला, आसाराम को फिलहाल हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत , अब 7 अप्रैल को इस मामले में होगी आगे की सुनवाई , कोर्ट ने कहा आसाराम ने प्रवचन किए हैं तो निश्चित रूप से सुप्रीम कोर्ट की शर्तों का उल्लंघन , आसाराम के वकील से मांगा शपथ पत्र , जस्टिस दिनेश मेहता व जस्टिस विनीत कुमार माथुर की खंडपीठ में हुई सुनवाई.

11:39:05
Rajasthan Live News: वक्फ बिल को लेकर बोले विधायक बालमुकुंद आचार्य ने दिया बयान

जयपुर, लोकसभा में आज वक्फ बिल होगा पेश, वक्फ बिल को लेकर बोले विधायक बालमुकुंद आचार्य कहा-केन्द्र सरकार को धन्यवाद अच्छी शुरूआत के लिए मुस्लिम समाज के हित में यह ऐतिहासिक कदम, 3 तलाक एक अ​भिशाप था, 3 तलाक की वजह से माताओं,बहनों को प्रताडित होना पड़ा, अत्याचारों से माताएं बहने आज आजाद हो जाएगी, कई वक्फ बोर्ड की जमीनों पर स्कूल किराए पर चल रहे है, वक्फ बोर्ड के नाम पर ​केवल जमीनों पर कब्जे का काम हुआ है, मैं वक्फ बिल का स्वागत करता हूं.

11:37:06
Rajasthan Live News: वक्फ बिल लोकसभा में आज होगा पेश

वक्फ बिल लोकसभा में आज होगा पेश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का बयान, वक्फ संशोधन बिल निश्चित रूप से पारित होगा, ये बिल गरीब मुसलमानों के हित में है, इस बिल से मुसलमानों की हानि नहीं होगी, वक़्फ़ की सम्पति जो बाहुबलियों ने क़ब्ज़ें कर रखी है, वो आम और ग़रीब मुसलमानों के काम आनी चाहिए.

11:35:08
Rajasthan Live News: वक़्फ़ संशोधन बिल को लेकर जयपुर के मुसलमानों का विरोध

जयपुर, वक़्फ़ संशोधन बिल को लेकर जयपुर के मुसलमानों ने किया विरोध, उनका कहना है कि इस बिल के पास होने के बाद सभी संपत्ति सरकार के पास चली जायेगी, इस बिल का मुस्लिम समुदाय विरोध करता है. 

10:35:54
Rajasthan Live News: जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी का दौरा

जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी का दौरा सर्किट हाउस में पहुंचे मंत्री चौधरी सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत मंत्री सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से कर रहे मुलाकात कार्यकर्ता पेयजल से जुड़ी समस्याओं से करवा रहे अवगत    

Trending news