Rajasthan Live News: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस जयपुर पहुंचे. अमेरिकी वायुसेना के विशेष विमान से दिल्ली से जयपुर आए हैं. एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए राज्य के प्रोटोकॉल अधिकारी मौजूद हैं.
Trending Photos

Rajasthan Live News: अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD वेंस के जयपुर प्रवास को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया. 22 अप्रैल को पोलो सर्किल, रामबाग चौराहा, OTS चौराहा से रामनिवास बाग, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार, हवामहल बाजार, सुभाष चौक से आमेर तक, OTS चौराहा से KV 3 तिराहा तक सामान्य यातायात को सुबह 8:15 बजे से शाम 4 बजे तक आवश्यकता पड़ने पर समानान्तर मार्ग टोंक रोड, झालाना बाईपास, जवाहर नगर बाईपास जनपथ, पृथ्वीराज रोड, MI रोड, गोविन्द मार्ग, MD रोड, किशनपोल बाजार, रामगंज बाजार, घाट बाजार, दिल्ली रोड पर डायवर्ट कर संचालित किया जाएगा.
अमेरिकी उप राष्ट्रपति JD वेंस के दौरे को लेकर कड़ी सुरक्षा. सुरक्षा का हवाला देते हुए छात्र को रोका गया.
राजस्थान यूनिवर्सिटी में पेपर देने जा रहा था छात्र. पुलिसकर्मियों के सामने गिड़गिड़ाता दिख रहा लाचार छात्र
लेकिन पुलिसकर्मियों ने छात्र की एक ना सुनी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल.
अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD वेंस ने की जयपुर पुलिस की तारीफ. शानदार व्यवस्था के लिए जताया जयपुर पुलिस का आभार. डीसीपी ईस्ट तेजस्वनी गौतम की थपथपाई पीठ. अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD वेंस ने पुलिस टीम के साथ क्लिक करवाई फोटो.

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस जयपुर एयरपोर्ट से रवाना हुए. होटल रामबाग पैलेस के लिए रवाना हुए. काफिले में 40 से अधिक वाहन शामिल हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति जेडी वेंस कल सुबह 9 बजे अपने परिवार के साथ आमेर फोर्ट पहुंचेंगे. जहां राजशाही तरीके से जेडी वेंश और उनकी पत्नी का स्वागत सम्मान होगा. आमेर फोर्ट विजिट के बाद आमेर स्थित पन्ना मीणा कुंड और अनोखी म्युजियम का भी विजिट कार्यक्रम आयोजित है. सुरक्षा के लिहाज से आमेर फोर्ट के चारों तरफ और आसपास आवादी की छतों पर पुलिस के जवान तैनात होंगे. सरकार की ओर से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के लिए आमेर फोर्ट तक ग्रीन कोरीडोर बनाया गया.
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस जयपुर पहुंचे. अमेरिकी वायुसेना के विशेष विमान से दिल्ली से जयपुर आए हैं. एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए राज्य के प्रोटोकॉल अधिकारी मौजूद हैं.
अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD वेंस के जयपुर प्रवास को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया. 22 अप्रैल को पोलो सर्किल, रामबाग चौराहा, OTS चौराहा से रामनिवास बाग, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार, हवामहल बाजार, सुभाष चौक से आमेर तक, OTS चौराहा से KV 3 तिराहा तक सामान्य यातायात को सुबह 8:15 बजे से शाम 4 बजे तक आवश्यकता पड़ने पर समानान्तर मार्ग टोंक रोड, झालाना बाईपास, जवाहर नगर बाईपास जनपथ, पृथ्वीराज रोड, MI रोड, गोविन्द मार्ग, MD रोड, किशनपोल बाजार, रामगंज बाजार, घाट बाजार, दिल्ली रोड पर डायवर्ट कर संचालित किया जाएगा. OTS चौराहा से KV 3 तिराहा तक के क्षेत्र को नो-ट्रेफिक जोन रखा जाएगा. उपरोक्त समय व मार्गों पर हल्के भार वाहक वाहन, बस/मिनी बस धीमी गति से चलने वाले वाहनों का संचालन VVIP मूवमेंट के दौरान निषेध रहेगा. 22 अप्रैल को JLN मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, पृथ्वीराज रोड, जनपथ, भवानी सिंह रोड, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार हवामहल बाजार, सुभाष चौक से आमेर तक सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग निषेध रहेगी.
खुली जीप से आमेर महल जाएंगे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस. अमेरिकी उपराष्ट्रपति के आमेर महल दौरे को लेकर तैयारियां. उपराष्ट्रपति के महल दौरे में रहेंगी खुली जीप और जिप्सियां. ऐसी कुल 10 गाड़ियों की जयपुर आरटीओ प्रथम में कराई गई फिटनेस. आरटीओ प्रथम कार्यालय ने रविवार को जारी की इन वाहनों की फिटनेस. एक गाड़ी की फिटनेस नहीं थी उचित. ऐसे में उस गाड़ी को हटाकर दूसरी जिप्सी लगाई गई. आज रात 9:50 बजे जयपुर पहुंचेंगे अमेरिकी उपराष्ट्रपति.
अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD वेंस का जयपुर दौरा. तीन दिन जयपुर के प्रवास पर रहेंगे अमेरिकी उपराष्ट्रपति. होटल रामबाग पैलेस में रहेगा प्रवास. जहां जयपुर पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी और अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी द्वारा किए गए हैं सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त. डीसीपी साउथ दिगंत आनंद ने कहा कि सुरक्षा है पूरी तरह से पुख्ता. किसी भी तरह का कोई थ्रेट या धमकी भरा पत्र नहीं हुआ है पुलिस या किसी भी सुरक्षा एजेंसी को प्राप्त.
सिविल सर्विस डे पर OTS में मुख्य कार्यक्रम, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सम्बोधन, हरियाणा राजस्थान के तहत 7.20 करोड़ पौधे लगाए, अब 10 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया.
उदयपुर रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह पहुंचे महाराणा प्रताप एयरपोर्ट, भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से पहुंचे राजनाथ, वायुसेना के हेलीकॉप्टर से माउंट आबू के लिए हुए रवाना, एयरपोर्ट पर जन प्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने किया स्वागत, कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी,हेमंत मीणा, चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी,शहर विधायक ताराचंद जैन,वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी,सलूंबर विधायक शांता मीणा,पूर्व उप महापौर पारस सिंघवी,समाजसेवी प्रमोद सामर,भंवर सिंह,तख्त सिंह,भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह ने किया स्वागत, एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह,एडीएम शहर वार सिंह,प्रशिक्षु आईपीएस मनीष कुमार भी रहे उपस्थित.
चिड़ावा शहर के आधा दर्जन वार्डों में भीषण पानी संकट, वार्ड 7, 8, 9, 15, 16 और 20 के लोग एक माह से परेशान, जलदाय विभाग के चक्कर काट रहे लोग, नहीं मिल रहा समाधान, वार्डवासियों ने जताया आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी दी, कलेक्टर के निर्देश के बावजूद अधिकारी लापरवाह.
सिविल सर्विस डे OTS में मुख्य कार्यक्रम, CM एक्सीलेंस अवार्ड से अधिकारियों को किया जा रहा सम्मानित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कर रहे सम्मानित, उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव अजिताभ शर्मा को किया सम्मानित, पेंशन विभाग के निदेशक देवराज को किया सम्मानित.
उप राष्ट्रपति जेडी बेंस के दौरे से पहले बड़ी खबर, होटल रामबाग पैलेस को धमकी भरा पत्र मिलने की सूचना, धमकी भरा पत्र मिलने से मचा हडकंप, पुलिस प्रशासन और केंद्रीय एजेंसियों में हडकंप, सूत्रों के अनुसार पत्र चाइनीज और उर्दू भाषा में है लिखा हुआ, जयपुर शहर में आज आ रहे अमेरिका के उपराष्ट्रपति, होटल रामबाग पैलेस में ही रुकने का है कार्यक्रम, रामबाग पैलेस है आज दुनिया का नंबर वन होटल.
सिविल सर्विस डे OTS में मुख्य कार्यक्रम, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, मुख्य सचिव सुधांश पंन्त, डीजीपी यूआर साहू, हॉफ अरिजीत बनर्जी रहेंगे मंच पर मौजूद, रिटायर्ड IAS अनिल स्वरूप होंगे मुख्य वक्ता, लोकसेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी होंगे सम्मानित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा देंगे सीएम एक्सीलेंस अवार्ड, सिविल सेवा दिवस पर 9 सीएम एक्सीलेंस अवार्ड दिए जाएंगे, संपर्क पोर्टल पर निराकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिए जाएंगे 13 पुरस्कार, तत्कालीन बाड़मेर कलेक्टर निशांत जैन को भी मिलेगा पुरस्कार, औसत निस्तारण समय में उल्लेखनीय कमी के लिए मिलेगा सम्मान, तत्कालीन प्रतापगढ़ कलेक्टर अंजलि राजोरिया को मिलेगा सम्मान, 2024 में आमजन को राहत में सर्वाधिक संतुष्टि प्रतिशत के लिए मिलेगा सम्मान, बांसवाड़ा कलेक्टर डॉ.इंद्रजीत यादव को भी अवार्ड, 2024 में संपर्क पोर्टल में सर्वाधिक संतुष्टि प्रतिशत के लिए मिलेगा सम्मान.
अजमेर, पिछले दिनों तालाब में डूबने से मासूम की मौत का मामला, ग्राम पंचायत के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश, बड़गांव के ग्रामीण आज करेंगे पंचायत की तालाबंदी,, बांकड़ा तालाब की पाल पर फेसवाल निर्माण की मांग.
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली आज रहेंगे अलवर और भरतपुर दौरे पर, अलग-अलग सामाजिक समारोह में होंगे शामिल, शाम को जयपुर लौटने का कार्यक्रम.
PHED बांसवाड़ा के SE अशोक कुमार जांगिड़ के ठिकानों पर ACB सर्च का मामला, आय से अधिक संपत्ति के मामलों में 13 ठिकानों पर की गई सर्च, सर्च में करीब 4 करोड़ रुपए की माइनिंग मशीनरी करोड़ों रुपए के 55 आवासीय भूखंड, माइनिंग लीज, कृषि भूमि दुकानें, फार्म हाउस आदि परिसंपत्तियां पावटा में निर्माणाधीन शॉपिंग मॉल और तीन मंजिला व्यावसायिक परिसर जयपुर में दो व्यावसायिक परिसर, पावटा में 40 बीघा में दो फार्म हाउस 35 लाख रुपए के सोने–चांदी के आभूषण, 2 लाख रुपए की नगदी आरोपी और उसके परिवारजनों के नाम से करोड़ों रुपए की बेनामी संपत्तियों में निवेश के मिले दस्तावेज, आरोपी के आवास और अन्य ठिकानों पर सर्च की कार्रवाई जारी.
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आएंगे जयपुर, सुबह 11:25 बजे पहुंचेंगे जयपुर एयरपोर्ट, दिल्ली से वायुसेना के विशेष विमान से आएंगे जयपुर, शाम 5:50 बजे वापस दिल्ली जाने का है कार्यक्रम.