Live Now

Rajasthan Live News: JJM घोटाले में पूर्व मंत्री महेश जोशी पर ED का एक्शन, किरोड़ी मीणा बोले- मैंने ही दिए थे प्रमाण..

Rajasthan Live News: युवाओं के लिए सुनहरा मौका! RIC में अप्रेंटिसशिप-कम-नौकरी मेले का आयोजन, 50+ कंपनियों ने दिखाई रुचि, 1500+ वैकेंसी के साथ रोजगार के नए अवसर. भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय और बोर्ड ऑफ अप्रेंटिसशिप ट्रैनिंग का बड़ा आयोजन.

Rajasthan Live News: JJM घोटाले में पूर्व मंत्री महेश जोशी पर ED का एक्शन, किरोड़ी मीणा बोले- मैंने ही दिए थे प्रमाण..

Rajasthan Live News: युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है, जब भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय और बोर्ड ऑफ अप्रेंटिसशिप ट्रैनिंग की ओर से यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में एक जॉब फेयर का आयोजन किया गया है. इस मेले में 50 से अधिक कंपनियां भाग ले रही हैं, जो 1500 से अधिक वैकेंसी के साथ युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर रही हैं. युवा बढ़-चढ़कर इस मेले में भाग ले रहे हैं और अपने करियर के लिए नए अवसरों की तलाश कर रहे हैं.

ट्रेंडिंग न्यूज़

08:15:11 Apr 25, 2025, 05:58 PM (IST)

Rajasthan Live News: युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है, जब भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय और बोर्ड ऑफ अप्रेंटिसशिप ट्रैनिंग की ओर से यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में एक जॉब फेयर का आयोजन किया गया है. इस मेले में 50 से अधिक कंपनियां भाग ले रही हैं, जो 1500 से अधिक वैकेंसी के साथ युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर रही हैं. युवा बढ़-चढ़कर इस मेले में भाग ले रहे हैं और अपने करियर के लिए नए अवसरों की तलाश कर रहे हैं.

20:04:09 Apr 25, 2025, 08:04 PM (IST)

Rajasthan Live News: कोटा बन्द के दौरान देखने को मिली असामान्य घटना

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा होटल बंद करने को लेकर हुई गर्मागर्मी, जुबेर होटल का समर्थन करते दिखे पुलिसकर्मी, हिन्दू समुदाय कार्यकर्ताओ में भारी रोष व्याप्त, कार्यकर्ता व पुलिस के बीच हुई कहासुनी धक्का मुक्की हाथापाई तक की आई नोबत, पुलिसकर्मियों का हस्तक्षेप हिन्दू समुदाय को गुजरा नागवार, नयापुरा थाना परिसर पर धरना दिया व रोड जाम जैसी बनी स्थिति.

19:26:02 Apr 25, 2025, 07:26 PM (IST)

Rajasthan Live News: महेश जोशी की गिरफ्तारी के बाद सियासत भी हुई तेज

JJM घोटाले में पूर्व मंत्री महेश जोशी पर ED का एक्शन, महेश जोशी की गिरफ्तारी के बाद सियासत भी हुई तेज, ED के एक्शन पर बोले मंत्री किरोड़ी लाल मीणा, कहा- JJM घोटाले में शामिल अफसरों को भी पकड़े ED, केवल महेश जोशी को पकड़कर इतिश्री न हो. मैंने अधिकारियों के खिलाफ भी दिए थे सबूत, जिन अफसरों ने जेजेएम में भ्रष्टाचार किया, वे पकड़े जाएं, महेश जोशी के खिलाफ मैंने ही ईडी को दिए थे प्रमाण, देर हुई लेकिन अंधेर नहीं, राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई नहीं, पूर्व मुख्यमंत्री राजनीति करने के लिए दे रहे हैं भाषण.

18:47:26 Apr 25, 2025, 06:47 PM (IST)

Rajasthan Live News: पहलगाम आतंकी हमले के बाद जैसलमेर में हाई अलर्ट

जोधपुर रेंज IG विकास कुमार व BSF IG ML गर्ग पहुचे जैसलमेर,
रामगढ़ रोड स्थित BSF नार्थ हैडक्वाटर मे ली बैठक,
अंतर्राष्ट्रीय सीमा व बीएसएफ की चौकिया व सीमा स्थित पुलिस थानों का BSF IG व जोधपुर रेंज IG ने निरीक्षण किया, 
निरीक्षण के दौरान जैसलमेर SP सुधीर चौधरी, DIG BSF नार्थ योगेंद्र सिंह राठौर,सहित BSF के अधिकारी मौजूद रहे,
पहलगाम आतंकी हमले के बाद जैसलमेर में हाई अलर्ट को लेकर की सीमा से शहर तक पुलिस व बीएसएफ अलर्ट है.

17:59:01 Apr 25, 2025, 05:59 PM (IST)

Rajasthan Live News: हैरिटेज निगम मुख्यालय के मीटिंग हॉल में सुसाइड मामला, X.en हैडक्वाटर योगेश कुमावत को APO

17:57:04 Apr 25, 2025, 05:57 PM (IST)

Rajasthan Live News: निलंबित SI मनीष कुमार मीणा को किया गया सेवा से बर्खास्त

15:08:30 Apr 25, 2025, 03:08 PM (IST)

Rajasthan Live News

13:24:18 Apr 25, 2025, 01:24 PM (IST)

Rajasthan Live News

मंडावा, झुंझुनूं पहलगाम आतंकी घटना को लेकर मुस्लिम समाज का विरोध प्रदर्शन आज, शाम को 5 बजे मंडावा में करेंगे विरोध प्रदर्शन, गौशाला मार्केट के पास स्थित छतरियों में आतंकवादियों का फुकेंगे पुतला, हमले में मारे गए लोगों को देंगे श्रद्धांजलि, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष अयूब भाटी ने दी जानकारी     

13:04:46 Apr 25, 2025, 01:04 PM (IST)

Rajasthan Live News

जयपुर पहलगाम आतंकी हमले के बाद पुलिस मुख्यालय से जारी की गई एडवाइजरी अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर से सटे हुए जिलों में भर्ती जा रही विशेष सतर्कता वही जयपुर में भी संवेदनशील इलाकों में रखी जा रही विशेष निगरानी सदा वस्त्रों में भी तैनात किए गए हैं पुलिसकर्मी इसके साथ ही अभय कमांड सेंटर के जरिए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से शहर के चप्पे चप्पे पर रखी जा रही निगरानी इसके साथ ही सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफार्म पर भी रखी जा रही निगरानी एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर डॉ.रामेश्वर सिंह कर रहे मॉनिटरिंग    

12:07:55 Apr 25, 2025, 12:07 PM (IST)

Rajasthan Live News

काशीराम जयपुर। जयपुर से श्रीनगर की फ्लाइट पर संकट! 1 जुलाई से श्रीनगर की फ्लाइट शुरू होना है प्रस्तावित। लेकिन अब पहलगाम आतंकी हमले के बाद फ्लाइट पर संशय। क्योंकि श्रीनगर के लिए रोज 180 यात्री मिलना रहेगा मुश्किल। इंडिगो की फ्लाइट 1 जुलाई से श्रीनगर के लिए शुरू होना प्रस्तावित फ्लाइट 6E-6412 जयपुर से सुबह 9:25 बजे श्रीनगर जाएगी। फ्लाइट 6E-6413 श्रीनगर से रात 9:05 बजे पहुंचेगी जयपुर एयरपोर्ट। रोजाना संचालित होना प्रस्तावित है यह फ्लाइट। लेकिन कश्मीर में असुरक्षा के बीच फ्लाइट शुरू होना मुश्किल।        

12:03:56 Apr 25, 2025, 12:03 PM (IST)

Rajasthan Live News

बांसवाड़ा दुकान और मकान में लगी भीषण आग शहर के मदारेश्वर महादेव मार्ग पर स्थित दुकान और मकान बिस्तर बनाने का कार्य होता है दुकान में आग लगने से दुकान और मकान में रखा सारा सामान जला तीन फायर ब्रिगेड की गाड़िया पहुंची मौक़े पर आग कों बुझाने का प्रयास जारी अज्ञात कारणों से आग लगाना बताया जा रहा इस आग से दुकानदार कों हुआ लाखो का नुकसान    

10:36:49 Apr 25, 2025, 10:36 AM (IST)

Rajasthan Live News

राष्ट्रीय पोषण अभियान में राजस्थान ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की पहल पर आयोजित राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा 2025 में राजस्थान ने 1.17 करोड़ से अधिक अवेयरनेस एक्टिविटी आयोजित कीं। विभाग के सचिव महेंद्र सोनी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के निर्देशन में अधिकारियों ने ग्राउंड लेवल और ऑनलाइन मॉनिटरिंग के साथ-साथ सेमिनार, पर्सनल डिस्कशन और बिहेवियरल चेंज से जुड़ी गतिविधियां करवाईं। छत्तीसगढ़ ने 1.09 करोड़ गतिविधियों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

09:53:04 Apr 25, 2025, 09:53 AM (IST)

Rajasthan Live News

राजकीय चिकित्सालय का डॉ भरत निलंबित मरीज से वोट देने के बारे में पूछा था सोनोग्राफी करवाने आए मरीज को कहा किसको दिया था वोट ! उसके बाद कहा 'जिसको वोट दिया उसको कहो मशीन लगवाए ' वीडियो वायरल होने के बाद विभाग हुआ सख्त विभागीय जांच लंबित होने के कारण निलंबन किया वायरल वीडियो के बाद उठे थे कई सवाल मरीजों से वोट के बारे में पूछने पर कार्रवाई हुई चिकित्सालय अधीक्षक डॉ बीएल मंसूरिया ने की पुष्टि निलंबन की अवधि में राजमेस मुख्यालय होगा    

09:14:57 Apr 25, 2025, 09:14 AM (IST)

Rajasthan Live News

जयपुर में चिकित्सा अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा-2024 का आयोजन 70 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में किया जाएगा. इस परीक्षा के लिए कुल 17 हजार 189 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं. राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) की ओर से परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है.

08:49:29 Apr 25, 2025, 08:49 AM (IST)

Rajasthan Live News

इटावा पहलगाम हमले के विरोध में कल शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के आह्वान पर इटावा में रहेंगे बाजार बंद कोटा जिला धर्माचार्य प्रमुख तेजराज सहित विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बंद का किया आह्वान इटावा व्यापार संघ ने बंद को दिया अपना समर्थन    

08:21:02 Apr 25, 2025, 08:21 AM (IST)

Rajasthan Live News

जोधपुर भूपेंद्र बिश्नोई जोधपुर में फिर बनेंगे 2 सीएमएचओ 22 दिन बाद तैयारी शुरू सरकार को जल्द भेजा जाएगा प्रस्ताव जिला कलेक्टर के आदेश के बाद हुई तैयारी शुरू 22 दिन पहले ही जोधपुर ग्रामीण सीएमएचओ सहित सभी कार्मिकों को जोधपुर CMHO के अधीन उपस्थिति के दिए गए थे आदेश.

08:20:44 Apr 25, 2025, 08:20 AM (IST)

Rajasthan Live News

खाटूश्याम जी सीकर खाटूश्यामजी कस्बे के तोरण द्वार पर चढ़ा युवक चूरू निवासी बताया जा रहा है युवक मौके पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंचे क्रेन से युवक को नीचे उतारा पुलिस के अनुसार नशे में था युवक देर रात को है घटना    

08:20:27 Apr 25, 2025, 08:20 AM (IST)

Rajasthan Live News

काशीराम जयपुर. 28 अप्रैल से हिंडन एयरपोर्ट के लिए शुरू होगी फ्लाइट. हिंडन एयरपोर्ट है गाजियाबाद स्थित एयरफोर्स बेस का हिस्सा. 28 अप्रैल से एयर इंडिया एक्सप्रेस संचालित करेगी सीधी फ्लाइट. फ्लाइट IX-1176 हिंडन से सुबह 9:10 बजे आएगी जयपुर. फ्लाइट IX-1178 जयपुर से सुबह 9:40 बजे जाएगी हिंडन. सप्ताह में 4 दिन संचालित होगी यह फ्लाइट. सोमवार, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को होगी संचालित. इस तरह दिल्ली के 2 एयरपोर्ट के लिए मिलेंगे फ्लाइट विकल्प. दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के साथ गाजियाबाद हिंडन के लिए एयर कनेक्टिविटी.    

08:20:03 Apr 25, 2025, 08:20 AM (IST)

Rajasthan Live News

जयपुर से सपोटरा के लिए शुरू होगी एसी बस. डीलक्स डिपो द्वारा 2बाय2 एसी बस आज से की जाएगी शुरू. डीलक्स डिपो मुख्य प्रबंधक हेमेंद्र सिंह गहलोत ने बताया, कौथून, लालसोट, गंगापुर, कुड़गांव होते हुए सपोटरा जाएगी नई बस. जयपुर से शाम 4 बजे चलकर शाम 8:30 बजे सपोटरा पहुंचेगी. वापसी में सपोटरा से सुबह 9 बजे चलकर दोपहर 1:30 बजे जयपुर पहुंचेगी. सपोटरा रूट पर पहली बार एसी बस का संचालन किया जा रहा शुरू. बस में वरिष्ठ नागरिकों, महिला यात्रियों को किराए में रियायत मिलेगी.    

08:19:41 Apr 25, 2025, 08:19 AM (IST)

Rajasthan Live News

जोधपुर भूपेंद्र जलदाय विभाग का अवैध जल कनेक्शन के खिलाफ अभियान एक महीने में 17 एफआईआर करवाई गई दर्ज 145 लोगों के खिलाफ दर्ज करवाए गए मामले जलदाय विभाग को लगातार मिल रही थी शिकायतें वही वैध कनेक्शन धारी जलापूर्ति कम होने से हो रहे थे परेशान इसी के चलते चलाया गया यह अभियान.

08:19:27 Apr 25, 2025, 08:19 AM (IST)

Rajasthan Live News

जोधपुर भुपेंद्र बिश्नोई संसदीय कार्य मंत्री आज विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत जोगाराम पटेल शुक्रवार प्रातः 11 बजे पहुचेंगे सर्किट हाउस 11:30 बजे सैन मंदिर, गुलाब सागर में श्री सैन जयंती महोत्सव 2025 की शोभायात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में होंगे सम्मिलित दोपहर 12:30 बजे से सायं 6.30 बजे तक लूणी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे सम्मिलित सायं 7 बजे सर्किट हाउस पहुंचकर करेंगे रात्रि विश्राम.

08:18:54 Apr 25, 2025, 08:18 AM (IST)

Rajasthan Live News

जोधपुर भुपेंद्र बिश्नोई केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री आज आयेंगे जोधपुर अपराह्न 4 बजे अजीत कॉलोनी पहुंचेंगे गजेंद्र सिंह शेखावत रात्रि विश्राम करेंगे जोधपुर में शनिवार, प्रातः 10.25 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचकर दिल्ली के लिए करेंगे प्रस्थान.

08:18:35 Apr 25, 2025, 08:18 AM (IST)

Rajasthan Live News

बौंली में पहलगाम वीभत्स नरसंहार के विरोध में भारत विकास परिषद शाखा बौंली के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया. विगत रात बस स्टैंड से अंबेडकर सर्किल तक आयोजित इस मार्च में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया. अंबेडकर सर्किल पर पहुंचकर बेगुनाह मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखकर शोक जताया गया. इस अवसर पर भाजपा नेता राजेश गोयल, ओमप्रकाश डंगोरिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

08:17:47 Apr 25, 2025, 08:17 AM (IST)

Rajasthan Live News

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की भाषा पर सवाल उठाए. राठौड़ ने कहा कि डोटासरा की भाषा में बेहद घटियापन है, जो किसी भी राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के लिए उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि डोटासरा की भाषा इतनी घटिया है कि उनकी अपनी बेटी और बेटा भी नहीं सुन सकते. राठौड़ ने आगे कहा कि डोटासरा पर आरोप है कि उन्होंने अपने परिजनों को बैक डोर से एंट्री करवाई है. उन्होंने कहा कि विपक्ष को अमर्यादित नहीं होना चाहिए और शब्दावली भी मर्यादित होनी चाहिए.