Rajasthan Live News: जोधपुर के युवक ने इंस्टा पर विवादित पोस्ट की शेयर, लिखा- मुसलमानों की फ़ौज जल्द करेगी गजवा ऐ हिन्द

Rajasthan Live News: "जयपुर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा! पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत. कल संविधान बचाओ अभियान रैली में होंगे शामिल. वहीं जोधपुर में मुस्लिम युवक ने की विवादित पोस्ट शेयर. 

Rajasthan Live News: जोधपुर के युवक ने इंस्टा पर विवादित पोस्ट की शेयर, लिखा- मुसलमानों की फ़ौज जल्द करेगी गजवा ऐ हिन्द
Live Blog

Rajasthan Live News 27 April: कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा जयपुर पहुंचे, जहां पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की. रंधावा के जयपुर दौरे के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैं. वहीं जोधपुर में मुस्लिम युवक ने की विवादित पोस्ट शेयर.

14:07:21
Rajasthan Live News: जोधपुर के युवक ने इंस्टा पर विवादित पोस्ट की शेयर

जोधपुर, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की शिकायत, जोधपुर निवासी युवक ने इंस्टा पर पोस्ट की शेयर लिखा "मुसलमानों की फ़ौज, गजवा ऐ हिन्द की, जल्द हिन्दुस्तान को कैप्चर करने जा रही है" साथ ही स्टोरी पर "इंशाअल्लाह कमिंग सून" लिखा, खांडाफलसा थाने में हरीश डाबी ने लिखित शिकायत की, खांडाफलसा थाना पुलिस कर रही मामले की जांच.

12:06:15
Rajasthan Live News: सीएलजी सदस्यों की जम्मू-कश्मीर के पहलगाव की घटना को लेकर हुई बैठक

सीएलजी सदस्यों की जम्मू-कश्मीर के पहलगाव की घटना को लेकर हुई बैठक, सदर थानाधिकारी कैलाश चंद्र यादव ने ली बैठक, कानून व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पहलगाम में कायराना हमले को लेकर सीएलजी सदस्यों ने जताया विरोध, क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति पर थाने में सूचना देने का भी दिया निर्देशित, सदर थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने की की अपील, खाटूश्यामजी सदर थाना परिसर में हुई बैठक सीएलजी सदस्य रहे उपस्थित.

11:35:12
Rajasthan Live News: चित्तौड़गढ़ में गर्मी का प्रकोप जारी

चित्तौड़गढ़ में गर्मी का प्रकोप जारी, पारा 42.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। दिनभर गर्म हवाओं से लोग परेशान, उमस ने बढ़ाई मुश्किलें। मौसम विभाग ने 27 से 30 अप्रैल तक हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया। दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई। मई के पहले हफ्ते में आंधी-बारिश के आसार। बारिश से तापमान में गिरावट और गर्मी से राहत की उम्मीद। किसानों के लिए अच्छी खबर, फसलों पर पड़ेगा सकारात्मक असर.

08:59:33
Rajasthan Live News

RAS-2018 की टॉपर मुक्ता राव एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं. सांसद हनुमान बेनीवाल ने आरपीएससी पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मुक्ता राव को चौथे पेपर में एक प्रश्न का उत्तर नहीं देने के बावजूद 7 अंक मिले. उन्होंने आरोप लगाया कि मुक्ता राव की उत्तर पुस्तिका में शून्य अंक होने के बावजूद अतिरिक्त अंक दिए गए. बेनीवाल ने पेपर लीक की आशंका जताई और आरोप लगाया कि मुक्ता राव को पहले से ही प्रश्न पत्र पता था. मुक्ता राव ने 2018 में RAS परीक्षा में टॉप किया था और पहले भी कई बार विवादों में रही हैं. हाल ही में एक ठेकेदार की आत्महत्या मामले में भी उन पर गंभीर आरोप लगे हैं.

08:44:43
Rajasthan Live News

स्पाइसजेट की फ्लाइट नहीं हो पा रही रवाना. पुणे जाने वाली फ्लाइट SG-1077 जयपुर एयरपोर्ट पर अटकी. जयपुर से सुबह 5:05 बजे फ्लाइट जानी थी पुणे. तकनीकी कारणों के चलते फ्लाइट अभी तक नहीं हो सकी है रवाना. जयपुर एयरपोर्ट पर पुणे जाने वाली यात्री कर रहे इंतजार. बताया जा रहा, सुबह 9:20 बजे तक फ्लाइट हो सकेगी रवाना.    

08:44:15
Rajasthan Live News

खेल संकुल में लगी आग खेल संकुल में हरी भरी घास हुई काली राख में तब्दील, खेल अधिकारी हर्षवर्धन की अनदेखी आई सामने। खेल अधिकारी बूंदी में नहीं करते हैं ठहराव। कोटा से करते रहे आप डाउन पीछे से सूख ग्रीन घास, आखिर खेल अधिकारी को बूंदी में रुकना क्यों नहीं आ रहा है रास, खेल प्रेमी आहत, जिम्मेदारों की लापरवाही देखिए पानी नहीं मिलने से सूख गई घास, सूखी घास तुरंत पकड़ती है आग, खेल ग्राउंड की ग्रीनरी जलकर राख.. हालांकि कोतवाली थाना पुलिस ने मामले में एक आरोपी को कर लिया है गिरफ्तार।    

08:43:51
Rajasthan Live News

जोधपुर से बड़ी खबर महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप एक होटल में ले जाकर यौन शोषण का आरोप पीड़ित महिला ने उदय मंदिर थाने में दर्ज करवाया मामला पुलिस कर रही मामले की जांच.

08:43:25
Rajasthan Live News

जोधपुर बासनी थाना पुलिस की कार्रवाई सांगरिया इलाके में की कार्रवाई सांगरिया फाटा के पास डोडा पोस्त के साथ युवक गिरफ्तार एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में युवक के खिलाफ मामला हुआ दर्ज भगत की कोठी थाना अधिकारी को सौंपी गई मामले की जांच.

08:43:04
Rajasthan Live News

जोधपुर प्रॉपर्टी व्यवसाय के कार्यालय में लगाई आगऑफिस में रखें 2 लाख से अधिक की रकम है गायबदो संदिग्ध लोग सीसीटीवी फुटेज में आए नज़रसम्भवतः चोरी करने के बाद आग के हवाले कर दिया ऑफिस कोपूरा ऑफिस जलकर हुआ खाकपीड़ित ने सरदारपुरा थाने में मुकदमा करवाया दर्ज.

07:43:23
Rajasthan Live News

जयपुर में पहलगाम में मारे गए लोगों की आत्म शांति के लिए एक श्रद्धाजंलि सभा आयोजित की जाएगी. गोविंद देवजी मंदिर में आयोजित इस सभा में जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे. इस दौरान नौ कुंडीय हुतात्मा शांति गोविंद गायत्री महायज्ञ भी आयोजित होगा, जिसमें मृतकों की आत्म शांति, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और परिजनों को ढांढ़स बंधाने के लिए आहुतियां दी जाएंगी. भगवान से प्रार्थना करते हुए यज्ञ देवता को आहुतियां दी जाएंगी ताकि मृतकों की आत्मा को शांति मिले.

Trending news