Trending Photos

RSMSSB Pashu Parichar Result LIVE Updates: पशु परिचर भर्ती परीक्षा के नतीजे जल्द ही जारी किए जा सकते हैं. जयपुर कलक्ट्रेट को बम से उड़ने की धमकी मिलने के बाद करीब साढ़े तीन घन्टे तक सर्च ऑपरेशन चला. सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे कलेक्ट्रेट कैम्पस को सर्च किया और क्लीन चिट दी. इधर डिप्टी सीएम दिया कुमारी के बंगले मे आज एक नीलगाय घुस गयी.
वन रक्षक भर्ती परीक्षा-2020 में धांधली करने वाला मुख्य आरोपी जबराराम जाट पुलिस से दूर,
राजस्थान पुलिस ने जबराराम जाट पर ₹50,000 का इनाम किया घोषित,
बांसवाड़ा पुलिस ने वन रक्षक भर्ती घोटाले के आरोपी की तलाश तेज की,
फर्जीवाड़ा मामले में वांछित जबराराम जाट पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी,
एटीएस एवं एसओजी की टीम फरार आरोपी जबराराम जाट की तलाश में जुटी,
राजस्थान पशु परिचर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आज घोषित होने वाला है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जानकारी दी है. उम्मीदवार बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. किसी भी वक्त नतीजे घोषित किए जा सकते हैं. पढ़ें पूरी खबर- राजस्थान पशु परिचर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आज होगा आउट, यहां देखें नतीजे
जयपुर में अजमेरी गेट से रेनवाल जाने वाली लो फ्लोर बस और टेंपो टैरेक्स में भिड़ंत हो गई. बिना मेंटेनेंस के चल रही लो फ्लोर बसों के कारण हादसे बढ़ रहे हैं. इस टक्कर में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है.
कलेक्टर को ईमेल पर आया था धमकी भरा मेल.
सर्च ऑपरेशन में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं आई नजर.
कलेक्ट्रेट के चारो गेटों को खोला गया.
ई-मेल की कमिश्नरेट की आईटी विंग कर रही जांच.
डीसीपी अमित बुढानिया ने दी जानकारी
जूली बोले - राजेंद्र राठौड़ जी वैसे आप नाराज मत होइए, आंकड़ों के साथ खिलवाड़ करना भाजपा का पुराना नाता है.
वास्तविकता यह है कि भाजपा सरकार ने अपने पिछले 15 माह के कार्यकाल में धरातल पर कोई ठोस कार्य नहीं किया है.
जूली ने कहा कि जनता के हित में न कोई ठोस नीति बनी, न कोई महत्वपूर्ण विकास कार्य हुआ.
जूली के मुताबिक भाजपा की प्राथमिकता में जनता नहीं बल्कि उद्योगपति मित्रों की जेबें भरने का काम है.
राजस्थान के बाड़मेर जिले के चौहटन क्षेत्र में स्थित बीजराड़ गांव की एक मस्जिद में आग लगने की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी. आग की चपेट में आने से मस्जिद के अंदर रखी कुछ धार्मिक पुस्तकें जलकर राख हो गईं. स्थानीय लोगों ने इसे साजिश करार देते हुए आक्रोश जताया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.
जालोर में एक बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां आर्थिक सहायता का झांसा देकर लोगों के बैंक खाते रेंट पर लिए गए. आहोर निवासी जितेंद्र कुमार को सरकारी सहायता दिलाने का झांसा देकर उनका खाता खुलवाया गया और बैंक दस्तावेज रखकर लेन-देन किया गया. जब खाता फ्रीज हुआ, तो यह मामला सामने आया. आरोपी हीराराम जोशी, जगदीश लोहार और दशरथ वैष्णव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है. पुलिस के अनुसार, यह गैंग एक साल तक सक्रिय रही और जालोर की एक ही बैंक में 150 खाते फ्रीज हुए हैं.
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद डोटासरा गुरुवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे. वहां कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की अध्यक्षता में आयोजित जिला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक में शामिल होंगे. यह बैठक दोपहर एक बजे इंदिरा भवन में होगी.