Rajasthan Live News: वक्फ बिल को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस ने बुलाई विपक्षी दलों की बैठक, पढ़ें बड़ी खबरें

Rajasthan Live News: वक्फ बिल को लेकर सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस ने आज विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है. वहीं, राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने महंगाई भत्ता दो प्रतिशत बढ़ा दिया है. यहां पढ़ें राजस्थान से जुड़ी हर अहम खबर...

Rajasthan Live News: वक्फ बिल को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस ने बुलाई विपक्षी दलों की बैठक, पढ़ें बड़ी खबरें
Live Blog

Rajasthan Live News, 1 April 2025: वक्फ बिल को लेकर सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस ने आज शाम 6 बजे विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है, जबकि गृह मंत्री अमित शाह ने JDU सांसदों के साथ बैठक की. भाजपा ने सांसदों को सदन में रहने के निर्देश दिए हैं. वहीं, राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 53% से बढ़ाकर 55% कर दिया, जो 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगा. राजस्थान की तमाम खबरों से पल-पल रूबरू रहने के लिए लाइव अपडेट पढ़ते रहें ZEE Rajasthan का Live Blog.

18:06:56
Rajasthan Live News: जालौर साप्ताहिक समीक्षा बैठक

जालौर साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई संपन्न.. जालोर जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, विभागवार प्रकरणों की समीक्षा कर अधिकारियों को न्यूनतम समय में समाधान के निर्देश, त्रिस्तरीय जनसुनवाई की व्यवस्था की भी समीक्षा, परिवादियों से फीडबैक लेने पर जोर, बैठक में विभिन्न विभागीय अधिकारी रहे मौजूद.

16:51:03
Rajasthan News: ईद की नमाज के दौरान नारेबाजी के मामले ने पकड़ा तूल

बारां में ईद की नमाज के दौरान फिलिस्तीन के पक्ष में नारेबाजी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. मंगलवार को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर सर्व हिंदू समाज ने कोतवाली थाने का घेराव किया. प्रताप चौक से नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंचे हिंदू संगठनों के लोगों को डीएसपी ओमेंद्र सिंह और सीआई योगेश चौहान ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया.

16:49:44
Rajasthan News: खान विभाग ने राजस्व संग्रहण कर इतिहास रचा

जयपुर में खान विभाग ने 23.35 फीसदी की वृद्धि के साथ 9202.50 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रहण कर इतिहास रच दिया है. यह एक वित्त वर्ष में सर्वाधिक राजस्व संग्रहण का नया कीर्तिमान है, जो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्थापित हुआ है. खनन क्षेत्र में निरंतर नए आयाम रचे जा रहे हैं और राजस्व संग्रहण में एसएमई जयपुर वृत अव्वल रहा है. वहीं, राशि की दृष्टि से भीलवाड़ा वृत ने सर्वाधिक राजस्व अर्जित किया. पिछले वर्ष 2023-24 में विभाग ने 7460.48 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रहण किया था. 
 

16:48:55
Rajasthan News: सरकारी कर्मचारियों को तोहफा

राज्य सरकार ने अपने सरकारी कर्मचारियों को तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की वृद्धि की है, जिससे यह अब 53 प्रतिशत से बढ़कर 55 प्रतिशत हो गया है. यह बढ़ोतरी एक जनवरी 2025 से प्रभावी मानी जाएगी. सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि एक जनवरी से 31 मार्च तक के महंगाई भत्ते की राशि कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में जमा होगी. वहीं, एक अप्रैल से महंगाई भत्ता सीधे कर्मचारियों की अप्रैल महीने की तनख्वाह में जुड़कर आएगा. सरकार के इस निर्णय से सरकारी कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है.

16:04:00
Rajasthan News: परिवहन विभाग के राजस्व में 23 करोड़ की और वृद्धि

Rajasthan News: जयपुर परिवहन विभाग ने वित्त वर्ष 2024-25 में अपने राजस्व में 23 करोड़ की और वृद्धि दर्ज की है. कुल राजस्व 7573.97 करोड़ रहा, जो कि 8500 करोड़ के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 89.11 फीसदी की उपलब्धि है. आंकड़ों के अनुसार, जयपुर RTO प्रथम ने सर्वाधिक राजस्व अर्जित किया है, जहां 1412.77 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले 1321.52 करोड़ का राजस्व संग्रहण हुआ. वहीं, उपलब्धि के मामले में जयपुर RTO द्वितीय 98.04 फीसदी के साथ अग्रणी रहा. हालांकि, जयपुर प्रथम की तुलना में द्वितीय का टारगेट महज एक तिहाई था. जयपुर द्वितीय ने 474.32 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले 465.04 करोड़ का राजस्व अर्जित किया. इस प्रदर्शन से स्पष्ट होता है कि परिवहन विभाग अपने लक्ष्यों की ओर तेजी से बढ़ रहा है.
 

16:03:19
Rajasthan Politics: वक्फ बिल को लेकर सियासत तेज

वक्फ बिल को लेकर सियासत गरमाई. कांग्रेस ने आज शाम 6 बजे विपक्षी दलों की बैठक बुलाई. वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने JDU सांसदों संग बैठक की. भाजपा ने अपने सांसदों को सदन में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं.

Trending news