राजस्थान में खनन और क्रशर उद्योग की हड़ताल को 13वां दिन, हर रोज 421 करोड़ रुपये का नुकसान

Jaipur News: राजस्थान स्मॉल माइंस चेजा पत्थर लीज होल्डर एसोसिएशन और राजस्थान स्टोन क्रशर एसोसिएशन की प्रदेशव्यापी हड़ताल को 13 दिन हो चुके हैं. इस दौरान राज्य की लगभग 18 हजार छोटी खदानें और 2200 से ज्यादा क्रशर पूरी तरह बंद हैं. 

राजस्थान में खनन और क्रशर उद्योग की हड़ताल को 13वां दिन,  हर रोज 421 करोड़ रुपये का नुकसान
Image Credit: Jaipur News

Jaipur News: राजस्थान के दो प्रमुख संगठनों की हड़ताल को 13 दिन बीत चुके हैं. राजस्थान स्मॉल माइंस चेजा पत्थर लीज होल्डर एसोसिएशन और राजस्थान स्टोन क्रशर एसोसिएशन की ओर से हड़ताल की जा रही है.

इस प्रदेशव्यापी हड़ताल में करीब 18 हजार छोटी खदानें और करीब 2200 क्रशर संचालकों ने काम बंद कर रखा है. हड़ताल के चलते राजस्थान में निर्माण कार्य लगभग ठप हो चुके हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

पीडब्ल्यूडी के सड़क निर्माण से लेकर भवन निर्माण से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संगठनों का दावा है कि हड़ताल से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को रोजाना 421 करोड़ रुपये की क्षति हो रही है. 13 दिनों में 5473 करोड़ रुपए का आर्थिक नुकसान हो चुका है. एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष योगेश कटारा ने बताया कि खदानों में कार्यरत 14 लाख से अधिक कामगार पिछले एक सप्ताह से बेरोजगार हो चुके हैं. इनकी रोजी-रोटी का संकट पैदा हो रहा है.

खदान संचालकों की ये हैं प्रमुख मांगें
अव्यवहारिक रॉयल्टी दरों को वापस लिया जाए, रॉयल्टी कम करें
पर्यावरणीय मंजूरी की प्रक्रिया को पारदर्शी-समयबद्ध बनाया जाए
अफसरशाही पर लगाम लगे, अनावश्यक उत्पीड़न बंद हो
पूर्व आवंटित खदानों तक वैध और परिवहन योग्य रास्ता मिले
खनन में बाधा डालने वाले अवैध निर्माणों के खिलाफ कानून बने
पूर्व आवंटित खननपट्टों की बाउंड्री पिलर्स के कॉर्डिनेट्स की शुद्धि हो
SEIAA के 23 जुलाई के अव्यावहारिक आदेश का विरोध

पढ़िए जयपुर की एक और खबर
Jaipur News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत आज सरकारी आवास पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया.

इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से शुरू हुआ यह अभियान आज जन-जन का अभियान बन चुका है, जिसने देशभर में राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है.

दीया कुमारी ने प्रदेशवासियों से विनम्र आग्रह है कि आप सभी इस महाअभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने घरों, दुकानों, कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों पर गर्व से तिरंगा फहराएं। तिरंगे के साथ एक सेल्फी लेकर harghartiranga.com पर अपलोड करें और इस जन-आंदोलन को और भी व्यापक बनाएं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author