&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान के दो प्रमुख संगठनों की हड़ताल का आज सातवां दिन है. राजस्थान स्मॉल माइंस चेजा पत्थर लीज होल्डर एसोसिएशन और ऑल राजस्थान स्टोन क्रशर एसोसिएशन की ओर से यह हड़ताल की जा रही है. इस प्रदेशव्यापी हड़ताल में करीब 18 हजार छोटी खदानें और करीब 2200 क्रशर संचालकों ने काम बंद कर रखा है.
दोनों संगठनों का दावा है कि पिछले 7 दिन में हड़ताल के चलते अर्थव्यवस्था को 3 हजार करोड़ रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है. साथ ही लाखों लोग प्रभावित हो रहे हैं। संगठनों का दावा है कि हड़ताल से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को रोजाना 421 करोड़ रुपए की क्षति हो रही है. 7 दिनों में 2947 करोड़ रुपए का आर्थिक नुकसान हो चुका है. एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष योगेश कटारा ने बताया कि खदानों में कार्यरत 14 लाख से अधिक कामगार पिछले एक सप्ताह से बेरोजगार हो चुके हैं. इनकी रोजी-रोटी का संकट पैदा हो रहा है. वहीं गिट्टी-पत्थर के अभाव में राज्य में निर्माण कार्य से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स अटक गए हैं
खदान संचालकों की ये हैं प्रमुख मांगें
- अव्यवहारिक रॉयल्टी दरों को वापस लिया जाए, रॉयल्टी कम करें
- पर्यावरणीय मंजूरी की प्रक्रिया को पारदर्शी-समयबद्ध बनाया जाए
- अफसरशाही पर लगाम लगे, अनावश्यक उत्पीड़न बंद हो
- पूर्व आवंटित खदानों तक वैध और परिवहन योग्य रास्ता मिले
- खनन में बाधा डालने वाले अवैध निर्माणों के खिलाफ कानून बने
- पूर्व आवंटित खनन पट्टों की बाउंड्री पिलर्स के कॉर्डिनेट्स की शुद्धि हो
- SEIAA के 23 जुलाई के अव्यावहारिक आदेश का विरोध
पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर
Jaipur News: खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने की शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से मुलाकत
खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से मुलाकात कर स्कूली बच्चों को खेलों में आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा की. राठौड़ ने कहा कि अच्छा खिलाड़ी और आदर्श नागरिक बनने की शुरुआत स्कूल से होती है. उन्होंने घोषणा की कि स्कूल मैदान अब स्कूल समय के बाद भी खुले रहेंगे. साथ ही फिजिकल टीचर्स को खेल विभाग विशेष प्रशिक्षण देगा ताकि बच्चों की फिटनेस और स्वास्थ्य बेहतर हो सके.
ये भी पढ़ें- Sawai Madhopur: आंगनवाड़ी बनी खतरे का घर! टपकती छत, गिरता मलबा और मासूम जिंदगियां दांव पर
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!