&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: जयपुर शहर की की सड़कें दीपावली से पहले ठीक होगी. राजस्थान के प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल ने यह दावा किया. साथ ही कहा कि प्रदेश में नदियों में दूषित पानी सरकार रोकेगी, वहीं जीएसटी सुधारों को लेकर कहा कि यह क्रांतिकारी कदम है.
बरसात के कारण जयपुर शहर की सड़कें जर्जर हो गई है. शहर में हर एक इलाके में सड़कों पर गड्ढे, उड़ती धूल और हिचकोले खाते वाहन ही नजर आ रहे हैं. इन सबसे शहरवासी काफी परेशान है और जेडीए-नगर निगम अफसर बेपरवाह हैं.
इधर, बीजेपी जयपुर शहर कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि यह सही बात है कि सड़कें खराब है, अभी बरसात का सीजन पूरा नहीं गया है. उन्होंने दावा किया कि आने वाली दीपावली से पहले सड़कों को ठीक करने के प्रयास किए जाएंगे. जयपुर शहर की मुख्य सड़कें, आम आदमी के काम आने वाली सड़कें या तो नई बनाई जाएगी या पेच वर्क करेंगे. जयपुर क्लीन और ग्रीन रहें इसे अच्छी तरह ठीक करेंगे.
मंत्री जोगाराम ने आरजेएस में आ रही समस्या को लेकर कहा कि मात्र जिन अस्पतालों पर विवाद या आरोप हैं के भुगतान रुके हैं, जिसमें डिफिकल्टी है, वाजिब भुगतान है, उसे पूरा करेंगे ताकि आम आदमी को फायदा मिले. इसके लिए हम काम करेंगे. सेवा पखवाड़े को लेकर देश में उल्लास का माहौल है. पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म दिन को सेवा पखवाड़े के रूप में ले रहे हैं. सेवा पखवाड़ा 17 से 2 अक्टूबर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जन्म दिवस तक मनाएंगे.
पटेल ने जोजरी नदी में प्रदूषण को लेकर कहा कि जोजरी नदी या अन्य कोई नदी में प्रदूषित पानी बहता है और आम आदमी परेशान होता है. लूणी और जोजरी के लिए सरकार गंभीर है, केंद्र या राज्य सरकार काम कर रही है. प्रदूषित पानी नहीं जावे कार्य टेंडर स्तर पर है. आम जन को कम से कम तकलीफ हो एक दिन की समस्या नहीं है, लंबी समस्या है कार्रवाई जरूर करेंगे.
कोर्ट ने कई बार निर्णय दिए पालना करेंगे. गंदा दूषित पानी नदियों में नहीं जाए सरकार कृत संकल्प है. हर तरह का प्रयास हम कर रहे हैं. नदियों में दूषित पानी नहीं जाए. विधानसभा में कैमरे को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर पटेल ने कहा कि स्पीकर ने स्पष्ट कर दिया कि कोई निजता भंग नहीं हो रही. इसके बाद आरोपों पर बोलेन के लिए कुछ नहीं रह जाता. कांग्रेस नेता केवल आरोप लगाने के लिए आरोप लगा रहे हैं.
मंत्री जोगाराम पटेल ने जीएसटी नैकस्ट जेन पर कहा कि नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनकर देश की सेवा का जिम्मा लिया. उन्होंने अपने कार्यकाल में कई क्रांतिकारी कदम उठाए हैं. देश की आर्थिक विकास के लिए टैक्स सरलीकरण कर GST लाए. टैक्स संबंधी कई प्रकरण लंबित रहते थे उनका पटाक्षेप हुआ. GST काउंसिल की बैठक में दीपावली से पहले तोहफा इन की घोषणा की. टैक्स के स्लैब को घटा कर दो किया. जीएसटी स्लैब घटाकर हर वर्ग को राहत देने का काम किया है.
हमारे देश की आर्थिक व्यवस्था भी आगे बढ़ी है, विकसित देशों की आर्थिक हालत में भी वो सुधार नहीं हुआ जो हिंदुस्तान में हुआ है. भारत की इकोनॉमी धीरे-धीरे स्ट्रांग हो रही है. विकसित भारत की संकल्पना और अमृतकाल पूरा होगा तब विश्व की सबसे अच्छी आर्थिक व्यवस्था वाला देश भारत होगा. पीएम मोदी का विजन नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी क्रांतिकारी परिवर्तन लाया है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!