राजस्थान में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड! 2 महीने में हुई साल भर की बारिश, 260 बांध फुल

Rajasthan News: राजस्थान में रिकॉर्डतोड़ बारिश के बाद बांधों में लगातार पानी की आवक तेज हो गई है. बांधों की बदलती सूरत के बीच जुलाई में नए रिकॉर्ड बन गए है. राज्य में भारी बारिश के बाद इस बार मानसून सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है.

राजस्थान में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड! 2 महीने में हुई साल भर की बारिश, 260 बांध फुल
Image Credit: Rajasthan monsoon

Rajasthan News: राज्य के मानसून में सामान्य वर्षा औसतन 424 एमएम मानी जाती है, लेकिन इस बार मानसून प्रदेश पर मेहरबान है. राज्य में 1 जून से 1 अगस्त तक 403 एमएम वर्षा दर्ज हुई है, जो कि सामान्य वर्षा का 94 प्रतिशत है. यह बारिश इसी समय अवधि में होने वाली सामान्य वर्षा 217 एमएम से 85 प्रतिशत अधिक है. राज्य के 714 वर्षामापी स्टेशनों पर रिकॉर्ड दर्ज किया गया है. राज्य में अच्छी बारिश के बाद राजस्थान के 260 बांध अपनी पूर्ण जलभराव क्षमता पर पहुंच गए हैं. इनमें से 202 में जल स्तर लगातार बढ़ने से पूरी सावधानी और आमजन को जल निकासी की जा रही है.

सुदृढ़ बाढ़ नियंत्रण, पूर्ण सक्रिय
राज्य में बांध और नदियों में जल स्थिति को लेकर जून से सिंचाई भवन में केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष पूरी तरह से सक्रिय है. यहां 24 घंटे कार्मिक प्रदेशभर में हो रही वर्षा और संभावित बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए हुए है. केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा जिलों और पड़ोसी राज्यों से नियमित समन्वय रखा जा रहा है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत की विशेष निगरानी से प्रदेश में जल प्रबंधन और बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ किया गया है. केन्द्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अलावा प्रदेश में राजस्व विभाग के 41 और जल संसाधन विभाग के 36 बाढ़ नियंत्रण कक्ष सतत निगरानी बनाए हुए हैं. इनके साथ ही, महत्वपूर्ण बांधों पर भी बाढ़ नियंत्रण, गेटों के संचालन के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हुए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

बांधों में 76 प्रतिशत जल संचयन
राज्य के जल संसाधन विभाग के अंतर्गत कुल 693 बांधों की पूर्ण भराव क्षमता 13026 एमसीयूएम है. इनमें, अभी 9902 एमसीयूएम जल संग्रहित है. यह कुल पूर्ण भराव क्षमता का 76 प्रतिशत से अधिक है. बांधों में 15 जून से जुलाई तक 4256 एमसीयूएम (32 प्रतिशत) जल की आवक दर्ज हुई है. राज्य के 23 वृहद बांधों में कुल पूर्ण भराव क्षमता 8196 एमसीयूएम है, जिनमें अभी 6929 एमसीयूएम (84 प्रतिशत) जल संग्रहित हो चुका है. इसी प्रकार, 670 मध्यम व लघु बांधों में 4829 एमसीयूएम पूर्ण भराव क्षमता पर 2972 एमसीयूएम (61 प्रतिशत) जल भरा हुआ है. प्रदेश में इस मानसून अब तक सबसे अधिक वर्षा 1541 एमएम उम्मेद सागर, बारां में हुई.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.
Read More