Rajasthan News: मानसून की एंट्री से पहले जल संसाधन विभाग की बांधों पर नजर, जानें क्या है स्थिति

Rajasthan News: राजस्थान में मानसून की एंट्री से पहले WRD की नजर बांधों पर है. इस महीने के आखिर तक मानसून आ सकता है. ऐसे में मानसून से ठीक पहले क्या है बांधों की स्थिति, पढ़ें इस रिपोर्ट में!

Rajasthan News: मानसून की एंट्री से पहले जल संसाधन विभाग की बांधों पर नजर, जानें क्या है स्थिति
Image Credit: Rajasthan dams

Rajasthan News: राजस्थान में जल्द मानसून की एंट्री होने जा वाली है. इससे ठीक पहले बांधों की स्थिति जानना बेहद जरूरी है. मेजर 22 बांधों में 61 प्रतिशत पानी की मात्रा दर्ज की गई है. पिछले मानसून की अच्छी बारिश के बाद बांधों की स्थिति अबकी बार ठीक है. यदि राजस्थान में अच्छा मानसून आता है तो बांधों की स्थिति और मजबूत होगी. राज्य में अधिकतर जून के आखिरी में ही मानसून की एंट्री होती है. इससे पहले जल संसाधन विभाग बांधों के आंकड़े जारी कर रहा है. आंकड़ों के मुताबिक 5 बांधों में 40 फीसदी से अधिक और 3 बांधों में 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी की मात्रा दर्ज की गई है.

एक नजर प्रमुख बांधों पर-

Add Zee News as a Preferred Source
जिलाबांधपानी की मात्रा
कोटाराणा प्रताप सागर95.62%
कोटाकोटा बैराज97.58%
कोटाजवाहर सागर93.36%
बांसवाड़ामाही बजाज सागर40.12%
टोंकबीसलपुर बांध54.04%
दौसामोरल डैम70 %
बूंदीगुढा डैम44.67%
राजसमंदराजसमंद बांध40.67%
सलूंबरजयसमंद बांध42.23%

25 साल में 17 बार मानसून की एंट्री जून में
राजस्थान में पिछले 25 साल में 17 बार मानसून की एंटी जून के महीने में हुई है. केवल 8 बार ही राज्य में मानसून जुलाई के महीने में आया है. पिछले 5 साल से लगातार जून के महीने में मानसून की एंट्री हुई है. अबकी बार भी जून में मानूसन की एंट्री की उम्मीद है.

सालमानसून की एंट्रीविदाई
201826 JUNE01 OCTOBER
201902 JULY11 OCTOBER
202024 JUNE06 OCTOBER
202118 JUNE09 OCTOBER
202230 JUNE03 OCTOBER
202325 JUNE03 OCTOBER
202425 JUNE05 OCTOBER

जयपुर की लाइफ लाइन में 1 साल का पानी
जयपुर समेत चार जिलों की लाइफ लाइन बीसलपुर बांध में 1 साल के पानी का स्टोरेज है. बांध में करीब 54.04 प्रतिशत पानी बचा है. ये बांध जयपुर, टोंक, दौसा और अजमेर की प्यास बुझाता है. राजस्थान में अच्छे मानसून की उम्मीद है. ऐसे में यदि बारिश अच्छी हुई तो बांधों की पानी की आवक भी अच्छी होगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.