नए साल पर पर्यटकों को झटका, 1 जनवरी से महंगे होंगे ये जगह, आमेर फोर्ट की टिकट दरें हुई दोगुनी

Rajasthan Tourism: 1 जनवरी 2026 से राजस्थान के सभी राजकीय स्मारक महंगे हो जाएंगे. आमेर फोर्ट के लिए भारतीयों को 200 और विदेशियों को 1000 रुपये देने होंगे. विभाग ने 10 साल बाद राजस्व मजबूती और बेहतर रखरखाव के लिए टिकट दरों में बढ़ोतरी की है.
 

नए साल पर पर्यटकों को झटका, 1 जनवरी से महंगे होंगे ये जगह, आमेर फोर्ट की टिकट दरें हुई दोगुनी
Image Credit: Amer Fort Ticket Price: New Year 2026

New Year 2026: साल 2026 की शुरुआत के साथ ही राजस्थान घूमने आने वाले पर्यटकों की जेब पर बोझ बढ़ने वाला है. पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग ने प्रदेश के सभी राजकीय स्मारकों और संग्रहालयों की नई टिकट दरें जारी कर दी हैं, जो 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होंगी.करीब 10 साल के लंबे अंतराल के बाद विभाग ने राजस्व बढ़ाने और स्मारकों के रखरखाव के उद्देश्य से दरों में यह भारी बढ़ोतरी की है.

आमेर फोर्ट, एंट्री के लिए चुकाने होंगे ज्यादा दाम
जयपुर का सबसे प्रमुख आकर्षण आमेर फोर्ट अब पर्यटकों के लिए पहले से कहीं अधिक महंगा हो गया है. नई दरों के अनुसार भारतीय पर्यटक को 100 रुपये के बजाय अब 200 रुपये प्रवेश शुल्क देना होगा. विदेशी सैलानियों के लिए यह शुल्क अब 1000 रुपये निर्धारित किया गया है. विद्यार्थियों के लिए टिकट 50 रुपये और विदेशी विद्यार्थियों के लिए 500 रुपये की गई है.

Add Zee News as a Preferred Source
Hawa Mahal Ticket Price

अल्बर्ट हॉल, हवामहल और नाहरगढ़
आमेर के अलावा जयपुर के अन्य ऐतिहासिक स्थलों जैसे हवामहल, जंतर-मंतर, नाहरगढ़ फोर्ट और अल्बर्ट हॉल म्यूजियम की दरों में भी बदलाव किया गया है. भारतीय पर्यटक को 100 रुपये प्रति व्यक्ति. और विद्यार्थीयों को 50 रुपये. विदेशी पर्यटक 600 रुपये और विदेशी विद्यार्थी 300 रुपये देनें होगें.

Albert Hall Museum Ticket

कंपोजिट टिकट
कार्यवाहक निदेशक कृष्णकांता शर्मा के अनुसार, टिकट दरों में यह वृद्धि लंबे समय बाद की गई है, जिससे पुरातत्व विभाग आर्थिक रूप से मजबूत होगा और स्मारकों के संरक्षण कार्यों में तेजी आएगी. पर्यटकों की सुविधा के लिए अब कंपोजिट टिकट (एक ही टिकट से कई स्मारक देखना) की वैधता भी बढ़ाकर 10 दिन कर दी गई है.

पर्यटकों पर असर
नए साल का जश्न मनाने जयपुर पहुँचे लाखों सैलानियों के लिए यह खबर चौंकाने वाली है. विशेष रूप से बजट ट्रिप पर आए युवाओं और छात्रों के लिए स्मारकों का भ्रमण अब थोड़ा महंगा साबित होगा. हालांकि, विभाग का मानना है कि बेहतर सुविधाओं और स्मारकों के सुंदरीकरण के लिए यह कदम अनिवार्य था.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Arti Patel

Arti Patel

आरती पटेल(Arti Patel) ज़ी राजस्थान न्यूज़ में Trainee Editor के रूप में कार्यरत हैं और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से PG Diploma (Hindi Journalism) किया है.अपने करियर की शुरुआत उन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी.1 साल 4 महीने के पत्रकारिता करियर में उन्होंने लोकल, क्राइम, हेल्थ, पॉलिटिकल, वायरल, ट्रैवल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न क्षेत्रों (बीट) पर काम किया है. इससे पहले वह United News of India (UNI), Delhi में इंटर्नशिप कर चुकी हैं और TV7 Bharat में Trainee Social Media Manager के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन लेखन, एडिटिंग (संपादन) और कंटेंट पैकेजिंग उनकी प्रमुख खासियत हैं.
Read More