राजस्थान ने बनाया नया रिकॉर्ड, PM सूर्यघर योजना के तहत लगे 2 लाख से अधिक सोलर पैनल

PM Surya Ghar Yojana:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी  पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में राजस्थान ने बड़ा मुकाम हासिल किया है. राज्य में अब तक 2 लाख से अधिक रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं.
 

राजस्थान ने बनाया नया रिकॉर्ड, PM सूर्यघर योजना के तहत लगे 2 लाख से अधिक सोलर पैनल
Image Credit: PM Surya Ghar Yojana

PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में राजस्थान ने आज एक महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर लिया. करीब 26 माह पहले शुरू हुई इस योजना के अन्तर्गत राज्य में 2 लाख से अधिक रूफ टॉप सौर ऊर्जा संयंत्र इंस्टॉल किए जा चुके हैं.

जयपुर की इमली वाला फाटक नटराज नगर निवासी तारा शर्मा प्रदेश की ऐसी विद्युत उपभोक्ता बन गई हैं, जिन्होंने इस योजना में 2 लाख की संख्या वाला रूफ टॉप संयंत्र लगाया. इसके लिए जयपुर डिस्कॉम की अधीक्षण अभियंता (पीएम सूर्यघर) महिमा साराभाई , जयपुर शहर सर्किल (दक्षिण) के अधीक्षण अभियंता अनिल टोडवाल ने उनके घर पर जाकर उन्हें बधाई दी और योजनान्तर्गत सोलर कुक टॉप भी भेंट किया.

Add Zee News as a Preferred Source

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यह महत्वपूर्ण पहल देशवासियों को न केवल प्रदूषण रहित सौर ऊर्जा से जोड़ रही है बल्कि उन्हें ऊर्जा सुरक्षा भी प्रदान कर रही है. भारत सरकार द्वारा दी जा रही 78 हजार रुपये की सब्सिडी और 150 यूनिट निशुल्क बिजली योजना में राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना में रजिस्टर्ड उपभोक्ताओं को दी जा रही 17 हजार रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी से प्रदेश में रूफ टॉप ऊर्जा संयंत्रों के लगने की रफ्तार बीते समय में तेजी से बढ़ी है.

अप्रैल में लगाए गए 22,822 रूफ टॉप सौर ऊर्जा संयंत्र
अब तक इस योजना में प्रदेश में 771 मेगावाट क्षमता के संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं और स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्रों की संख्या आज 2 लाख 416 के स्तर पर पहुंच गई. रूफ टॉप लगाने पर भारत सरकार से उपभोक्ताओं को सब्सिडी के रूप में 1354 करोड़ रुपए से अधिक की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है.
हाल ही अप्रैल माह में प्रदेश में 22,822 रूफ टॉप सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित हुए हैं, जो इस योजना में प्रदेशवासियों की तेजी से बढ़ रही भागीदारी को दर्शाता है. यह प्रदेश में अब तक किसी भी माह में लगे सर्वाधिक सौर ऊर्जा संयंत्र हैं.

PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना भारत सरकार की एक पहल है, जो घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर 1 करोड़ परिवारों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देती है. इस योजना के तहत 3 किलोवाट तक के रूफटॉप सोलर सिस्टम पर 60 प्रतिशत तक की भारी सब्सिडी मिलती है, जिससे बिजली बिल में बड़ी बचत और ऊर्जा आत्मनिर्भरता मिलती है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sneha Aggarwal

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.