Jaipur News: प्रदेश चल रही SIR की प्रकिया के बीच BLO मुकेश जांगिड़ की आत्महत्या का मामल सामने आया. महिला BLO'S ने कहा कि SIR के बारे में लोगों को जानकारी नहीं है. अधिकारी दबाव बना रहे हैं, टारगेट से तनाव हो रहा है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: प्रदेश चल रही SIR की प्रकिया के बीच BLO मुकेश जांगिड़ की आत्महत्या का मामल सामने आया, जिसको लेकर कर्मचारियों में रोष देखने को मिल रहा है.
अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ (एकीकृत) की ओर से मृतक BLO मुकेश जांगिड़ को आत्महत्या पर मजबूर करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने के लिए शहीद स्मारक पर प्रदर्शन किया गया.
प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि BLO'S को धमकाने और उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर करने के विरोध में शहीद स्मारक पर केंडल मार्च किया.
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक ने BLO मुकेश जांगिड़ की आत्महत्या की घटना को दुखद बताते हुए कहा ये मैं नहीं कह सकता क्या हुआ होगा लेकिन इलेक्शन कमीशन दवाब में है, सरकार से मिला हुआ है ये लोकतंत्र के लिए अच्छे संकेत नहीं है.
महिला BLO'S ने कहा कि SIR के बारे में लोगों को जानकारी नहीं है. अधिकारी दबाव बना रहे हैं, टारगेट से तनाव हो रहा है, अधिकारी नोटिक की धमकी देते है. महिला BLO''S ने सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि ऐसे इलाकों में भेजा जा रहा है जहां पर शराबी लोग रहते हैं, गेट नहीं खोलते हैं.
कर्मचारी संगठनों की ओर से मांग की जा रही है और कहा कि कर्मचारियों को अधिकारियों की ओर से प्रताड़ित किया जा रहा है. महिला कर्मचारियों से देर रात तक ड्यूटी पर भेजा जा रही है. ये सही नहीं है. SIR का समय बढ़ाया जाना चाहिए और कर्मचारियों से ड्यूटी अवर्स में ही काम करना चाहिए.
बता दें कि जयपुर जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के दबाव ने एक समर्पित BLO की जिंदगी छीन ली. झोटवाड़ा क्षेत्र के नाहरी का बास सरकारी स्कूल में तैनात शिक्षक व BLO मुकेशचंद जांगिड़ (48) ने रविवार सुबह बिंदायका रेलवे फाटक पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!