Jaipur News: राजस्थान की 10 OBC जातियां लाचार! योजनाएं लागू न होने से सरकार से कर रहे गुहार

Rajasthan News: राजस्थान में ओबीसी की 10 जातियों के लिए बनाई गई योजनाएं सिर्फ अब कागजों में सिमट गई हैं. जिन्हें लागू करने के पीछे उन सभी जातियों का उत्थान का सपना था. लेकिन योजनाओं का बस्ते में जाने से सभी लोग लाचार दिख रहे हैं.

Jaipur News: राजस्थान की 10 OBC जातियां लाचार! योजनाएं लागू न होने से सरकार से कर रहे गुहार
Image Credit: rajasthan obc caste policies

Jaipur News: राजस्थान में ओबीसी की 10 जातियों के लिए बनाई गई योजनाएं कागजों में सिमटकर रह गई. 5 साल में योजनाओं का लाभ मिलना तो दूर अब तक ओबीसी की 10 जातियों के लिए योजनाएं लागू तक नहीं हुई. 5 में से सिर्फ उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना ही पूरी तरह से लागू हुई, बाकी योजनाएं फाइलों में सिमट गई. आखिर कैसे ओबीसी की 10 जातियां सरकारी सिस्टम के आगे लाचार हैं.

10 जातियों को नहीं मिला योजनाओं का लाभ
सामाजिक,आर्थिक और शैक्षणिक रूप से पिछडी ओबीसी की 10 जातियों की योजनाएं कागजों में सिमट गई है. मिरासी और भिश्ती समुदाय के उत्थान के लिए 5 साल पहले बनाई गई योजना अब तक लागू नहीं हो पाई. सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग इस समुदाय के लिए सिर्फ उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना ही लागू पाया, बाकी छात्रावास निर्माणाधीन है, लेकिन बाकी योजनाएं अब तक धरातल पर नहीं उतर पाई है. अब मिरासी भिश्ती समुदाय की 10 जातियों ने सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द इन योजनाओं को लागू किया जाए. ताकि समाज आर्थिक,सामाजिक और शैक्षणिक स्तर पर मजबूत हो सके. सामाजिक न्याय विभाग ने मिरासी समुदाय के लिए 20 करोड की योजनाएं बनाई थी. इसके लिए वित्त विभाग से भी मंजूरी मिल गई थी, लेकिन इस समुदाय के लिए ये योजना 3 करोड तक ही सिमट गई. आपको बता दें कि इन योजनाओं में मिरासी, मांगणियार, ढाढी, लंगा, दमामी, मीर, नगारची, राणा, बायती और बारोट जातियों को योजनाओं का लाभ मिलना था.

Add Zee News as a Preferred Source

योजानाएं जो 5 साल से फाइलों में सिमटी

योजना का नामबजटस्टेटस
उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना2.77 करोडलागू
कला प्रशिक्षण आवासीय अकादमी अजमेर3.82 करोडलागू नहीं
समुदाय के लिए रोजगारमुखी कार्यक्रम33 लाखलागू नहीं
पुरस्कार योजना5 लाखलागू नहीं
छात्रावास योजना13.20 करोडबीकानेर, जोधपुर में निमार्ण

फाइलों में सिमटी योजनाएं
जानकारी के मुताबिक महाविद्यालय स्तर का 50 छात्राओं का छात्रावास जयपुर, दो महाविद्यालय स्तर का 50-50 छात्रों का छात्रावास जोधपुर, बीकानेर में और एक 50 छात्रों का विद्यालय स्तर का छात्रावास अलवर में निर्माण करवाना था, लेकिन अब तक जोधपुर और बीकानेर में ही छात्रावास का निर्माण कार्य चल रहा है. वहीं राज्य के अजमेर में मिरासी समुदाय और भिश्ती समुदाय के 50 कलाकारों को 06 माह के प्रशिक्षण के लिए मिरासी कला और प्रशिक्षण आवासीय अकादमी संचालित होनी थी. लोक कलाकर जिन्होने राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड, जिसमें पद्म श्री, पद्म विभूषण प्राप्त किये है. उन्हें 05 लाख रुपये पुरस्कृत देना था, लेकिन ये योजनाएं फाइलों में सिमट गई.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author