Sikar News: सीकर मास्टर प्लान 2041 के खिलाफ महापंचायत, 16 अगस्त को बंद का ऐलान

Rajasthan News: सीकर मास्टर प्लान 2041 के विरोध में कृषि उपज मंडी में महापंचायत हुई, जिसमें विभिन्न संगठनों व दलों ने हिस्सा लिया. नेताओं ने इसे किसानों व जनता के खिलाफ बताते हुए निरस्त करने की मांग की और 16 अगस्त को सीकर बंद का ऐलान किया.

Sikar News: सीकर मास्टर प्लान 2041 के खिलाफ महापंचायत, 16 अगस्त को बंद का ऐलान
Image Credit: sikar bandh announcedSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Sikar News: सीकर मास्टर प्लान के विरोध में आंदोलन तेज होता जा रहा है. सोमवार को कृषि उपज मंडी में संघर्ष समिति द्वारा महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों ने समर्थन देते हुए मास्टर प्लान 2041 को निरस्त करने की मांग की. सभा में 16 अगस्त को सीकर बंद का ऐलान किया गया.

कौन-कौन रहा मौजूद
महापंचायत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सीकर सांसद अमराराम, विधायक राजेंद्र पारीक, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता रिठाला, उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल और पूर्व विधायक पेमाराम मौजूद रहे.

Add Zee News as a Preferred Source

क्या बोले सांसद और विधायक
सांसद अमराराम ने कहा कि सीकर का मास्टर प्लान 2041 किसानों और आम जनता को उजाड़ने के उद्देश्य से लाया गया है. उन्होंने बताया कि इस प्लान पर 6000 आपत्तियां आई हैं, जो यह दर्शाता है कि इसमें गंभीर खामियां हैं. उन्होंने कहा कि लाखों लोगों की बसावट प्रभावित होगी, इसलिए इसे निरस्त कर नया सर्वे किया जाना चाहिए. इसी के साथ ही विधायक राजेंद्र पारीक ने आरोप लगाया कि मास्टर प्लान बनाने वाले अधिकारियों ने जमीनी स्थिति का निरीक्षण नहीं किया और एयर कंडीशन कमरों में बैठकर योजना तैयार की. उन्होंने इस योजना को तत्काल वापस लेने की मांग की.

क्या बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा?
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता के लिए हैं और जहां जनता का पसीना बहेगा, वहां वे खून बहाने को तैयार हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि जब सीकर संभाग और नीमकाथाना जिला बन चुका है, तो 2041 का मास्टर प्लान क्यों लागू किया जा रहा है. डोटासरा ने यूडीएच मंत्री के पास भूमाफियाओं और नेताओं के गठजोड़ की शिकायतों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार को इन्हें उजागर करना चाहिए. उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यदि किसी ने एक रुपए की बेईमानी साबित कर दी, तो वे राजनीति छोड़ देंगे. सभा में सभी वक्ताओं ने एक स्वर में मास्टर प्लान 2041 को निरस्त करने और जनता के हित में नई योजना बनाने की मांग की.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sikar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author