&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
RAS Officers Transfer List: राजस्थान में हाल ही में 16 RPS अधिकारियों की ट्रांसफर सूची जारी होने के बाद प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हो गई थी. इसके चलते जयपुर और अजमेर समेत कई जिलों में एसीबी में बड़ा बदलाव देखने को मिला था. अब इसी कड़ी में बुधवार (13 मई) की देर रात राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में RAS अधिकारियों के तबादलों की नई सूची जारी कर दी है, जिसमें कुल 187 RAS अधिकारियों के नाम शामिल हैं. इन सभी अधिकारियों का ट्रांसफर कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
राजस्थान में लंबे समय के बाद एक बार फिर बड़े स्तर पर RAS अधिकारियों का तबादला किया गया है. इससे पहले नवंबर 2025 में केवल 22 RAS अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए थे. लेकिन करीब छह महीने के अंतराल के बाद इस बार एक साथ 187 अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं, जिसे अब तक का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है.
यहां देखें लिस्ट
)
)
)
)
)
)
)
)
)
)
इस बड़े ट्रांसफर के बाद कई जिलों में उपखंड अधिकारी (SDM) भी बदल गए हैं. वहीं राजधानी जयपुर के कई महत्वपूर्ण विभागों में भी RAS अधिकारियों की नई तैनाती की गई है, जिससे प्रशासनिक ढांचे में बदलाव साफ दिखाई दे रहा है.
जानकारी के अनुसार, सभी तबादले और नई पोस्टिंग पहले से खाली पड़े पदों पर ही की गई हैं. सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि रिक्त पदों पर ही अधिकारियों को भेजा जाए ताकि प्रशासनिक कार्यों में किसी तरह की बाधा न आए. सबसे ज्यादा RAS अधिकारियों की तैनाती जयपुर जिले में की गई है, जहां कई अहम विभागों में बदलाव हुआ है.
इसके अलावा जोधपुर, अलवर, अजमेर, धौलपुर, टोंक और हनुमानगढ़ समेत राज्य के लगभग सभी जिलों में RAS अधिकारियों का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारियां दी गई हैं. इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद कई जिलों में कामकाज की गति और व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!