&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar Crime News: राजस्थान के अलवर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर अपनी दुकान से घर जा रहे दो भाइयों के राजगढ़ टहल मार्ग पर कुंडला के पास अचानक गायब होने की घटना के बाद सनसनी फैल गई. हालांकि रात डेढ़ बजे टहला पुलिस ने दोनों भाइयों को दौसा जिले के नंगला गांव के पास से बरामद कर लिया गया है. प्रारंभिक तौर पर यह मामला रुपए दुगने तिगुना करने की गैंग से जुड़ा हुआ है. जानकारी के अनुसार पैसे ट्रांसफर होने के बाद ही दोनों भाइयों को छोडा गया.
मोबाइल रिपेयर की दुकान चलाते हैं दोनों भाई
जानकारी के अनुसार तालाब निवासी राजेंद्र और अनिल प्रजापत ने बसवा में मोबाइल रिपेयर की दुकान खोली हुई है. शनिवार की रात आठ बजे यह बाइक से अपने घर तालाब जा रहे थे. तो रास्ते में कुंडला में अचानक गायब हो गए. हालांकि इनका गायब होते किसी ने भी नहीं देखा या किसी के द्वारा अपहरण करते हुए किसी ने नहीं देखा. लेकिन जब गांव का ही एक युवक उधर से निकला. तो उनकी बाइक कुंडला के पास पड़ी हुई थी. परिजनों को सूचना दी. परिजन मौके पर पहुंचे ,घर वालों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है .मामले की जांच कर रही है .आखिर में यह क्या मामला है. इन दोनों की उम्र 22 और 25 है और दोनों ही भाई हैं. कुंडला चौकी बन चौकी के पास ही ये घटना घटित हुई है.
रात 1:30 बजे दोनों भाई हुए बरामद
रात 1:30 बजे टहला पुलिस ने उन्हें दोसा हाईवे पर कोई नंगला गांव के पास से बरामद किया है. दोनों को पुलिस साथ ले आई. प्रारंभिक पूछताछ में यह बात साफ निकल कर आई है कि ऑनलाइन रुपए दुगने तिगुना करने के गेम में इनकी ओर पैसा बकाया था. ये दोनों तकादा करने के बाद भी पैसे नहीं दे रहे थे .इसलिए यह अपहरण की घटना कारित हुई .हाईवे पर ले जाकर उनके मोबाइल से पैसे ट्रांसफर कराए. उसके बाद इनको छोड़ गया. यहां यह बात भी सामने आ रही है कि इस इलाके के सैकड़ो युवा इस गेम से जुड़े हुए हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Alwar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!