Jaipur News: पानी ही पानी! राजस्थान के 261 बांध 100% फुल – देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट

Rajasthan News: राजस्थान में मानसून ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अगस्त की शुरुआत में ही राज्य के 80% बांध फुल हो गए हैं. कुल 693 में से 261 पूर्ण और 299 आंशिक भरे हैं. कोटा संभाग सबसे आगे है. पिछले साल की तुलना में दोगुना पानी भर चुका है, और बारिश अभी बाकी है.

Jaipur News: पानी ही पानी! राजस्थान के 261 बांध 100% फुल – देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट
Image Credit: jaipur dam statusSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Jaipur News: राजस्थान में मानसून ने नया रिकार्ड बनाया है. अगस्त के शुरुआत में ही राज्य के 80 प्रतिशत बांध फुल हो गए है. सबसे खास बात ये है कि पिछले साल के मुकाबले बांधों में दोगुना पानी आ गया है. आखिरकार कितने बांध ओवरफ्लो हुए, देखें इस रिपोर्ट में!

Add Zee News as a Preferred Source

बारिश का कोटा हो गया पूरा
मरुधरा में मानसून का आधा सीजन निकल गया, लेकिन बारिश का कोटा अभी ही पूरा हो गया. अगस्त के शुरुआत में ही राजस्थान के 80 प्रतिशत बांध फुल हो गए हैं. पिछले साल राज्य के बांधों में 40 प्रतिशत पानी था, लेकिन अबकी बार बांधों में पानी 80 प्रतिशत पहुंच गया है. प्रदेश के 299 बांध आशिंक रूप से और 261 बांध पूर्ण रूप से फुल हैं. सिर्फ 133 बांध ही खाली हैं. संभवतया राज्य के इतिहास में पहली बार हुआ होगा कि जब इतने ही जुलाइ और अगस्त के शुरूआत में ही फुल हो गए हो.

बांधबांधों की संख्या खाली बांध आंशिक भरेपूर्ण भरे
छोटे बांध28640130116
बडे बांध40793169145
कुल बांध693133299261

सबसे ज्यादा कोटा संभाग में पानी
राज्य में सबसे ज्यादा कोटा संभाग के 81 बांधों में 91 प्रतिशत पानी है. इसके बाद बांसवाड़ा के 63 बांधों में 79 प्रतिशत, जयपुर के 199 बांधों में 77 प्रतिशत, भरतपुर के 68 बांधों में 54 प्रतिशत, उदयपुर के 178 बांधों में 51 प्रतिशत पानी है. ऐसे आंकडे बताते हैं कि राजस्थान में इस मानसून बंपर बारिश हुई है. अभी तो अगस्त और सितंबर बाकी है. ऐसे में बांधों में अभी तो और पानी की आवक होगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author