जयपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! हरिद्वार से लौटते हुए कार बनी काल का सफर, 7 लोगों की मौके पर मौत

Rajasthan Accident News: जयपुर के शिवदासपुरा इलाके में प्रहलादपुरा के पास रिंग रोड से नाले में गिरी कार में 7 लोग, जो हरिद्वार से लौट रहे थे, की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने शव नाले से निकालकर मुर्दाघर में रखवाए, परिजनों को सूचना दी गई है.

जयपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! हरिद्वार से लौटते हुए कार बनी काल का सफर, 7 लोगों की मौके पर मौत
Image Credit: jaipur road accident newsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Jaipur Accident News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में देर रात बड़ा हादसा हो गया. प्रहलादपुरा के पास रिंग रोड से गुजर रही एक कार अचानक नाले में गिर गई, जिसमें सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. सभी लोग हरिद्वार से लौट रहे थे. हादसे का पता आज दोपहर करीब 12:30 बजे चला, जब एक व्यक्ति ने नाले में डूबी कार को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही डीसीपी साउथ राजर्षि राज वर्मा सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. कार को नाले से बाहर निकाला गया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर भिजवाया गया. मृतक शाहपुरा और जयपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Add Zee News as a Preferred Source

कार में कौन-कौन था सवार

जिसमें हरिद्वार से लौट रहे दो परिवारों के सात सदस्य रिंग रोड के शिवदासपुरा इलाके में नाले में गिरी कार में फंसकर जान गंवा बैठे. कार में सवार थे वाटिका, जयपुर निवासी रामराज वैष्णव (38), उनकी पत्नी मधु (35) और 14 महीने का बेटा रुद्र. इसके अलावा कालूराम वैष्णव, उनकी पत्नी सीमा देवी, पुत्र रोहित (30) और 3 साल के गरजराज भी हादसे का शिकार हुए. दोनों परिवार हरिद्वार में गोपालदास की अस्थि विसर्जन करने के बाद लौट रहे थे. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को नाले से बाहर निकाला और मृतकों के शवों को मुर्दाघर में रखवाया. हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार और पड़ोसियों में शोक की लहर फैल गई है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

सागर चौधरी एक अनुभवी और समर्पित सब-एडिटर हैं, जो वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में करीब 2 साल का अनुभव है, और इस दौरान उन्होंने तेज, सटीक और भरोसेमंद न्यूज़ कंटेंट तैयार करके अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है. राजस्थान की हर बड़ी और छोटी खबर पर उनकी अच्छी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है. अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं. सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More